फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   दो गाडिय़ों में आए युवकों ने परिवार के चार लोगों पर किया हमला

दो गाडिय़ों में आए युवकों ने परिवार के चार लोगों पर किया हमला

Sat, 02 Feb 2019 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
दो गाडिय़ों में आए युवकों ने परिवार के चार लोगों पर किया हमला
पेशी से घर लौट रहे परिवार के चार लोगों को पीटकर किया घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। उचाना बस अड्डे पर दो गाड़ियों में सवार होकर आए कई युवकों ने एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान परिवार के लोग नरवाना अदालत में तारीख में पेशी से घर लौट रहे थे। उन्हें नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाय गया है। उचाना थाना पुलिस ने घायलों की शिकायत पर छह लोगों को नामजद कर पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव खापड़ निवासी अनिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी गांव के ही सत्यवान से काफी समय से रंजिश चली आ रही है। मामला नरवाना अदालत में विचाराधीन है। वह अपने पिता धर्मपाल, साहब राम, भाई सतीश के साथ नरवाना अदालत में पेशी पर गया था। इसके बाद वह घर जाने के लिए उचाना बस अड्डे पर उतरे तो उसी दौरान पहले से दो गाड़ियां लेकर वहां खड़े सत्यवान व उसके साथियों ने उन पर हमला कर दिया। इसमें उसके परिवार के चारों लोगों को काफी चोटें आईं है। उनका शोर सुनकर जब वहां लोगों की भीड़ जमा होने लगी तो तभी हमलावर अपनी गाड़ियोें में सवार होकर नरवाना की तरफ फरार हो गए। उचाना थाना पुलिस ने अनिल की शिकायत पर गांव खापड़ निवासी सत्यवान उर्फ नन्नू, विक्रम, नेतराम, रोहतक निवासी लक्की, विजय, गांव डिबड़ा निवासी अजय को नामजद कर पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed