{"_id":"5c34fbffbdec22570c2f2655","slug":"21546976255-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के विनोद आशरी सहित, तीन उम्मीदवारों ने भरे नामाकंन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के विनोद आशरी सहित, तीन उम्मीदवारों ने भरे नामाकंन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के विनोद सहित तीन उम्मीदवारों ने भरे नामाकंन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। उपचुनाव की घोषणा के बाद मंगलवार को नामांकन पत्र भरने के लिए उम्मीदवार निर्वाचन अधिकारी कर्यालय पहुंचे। मंगलवार को उपचुनाव के लिए लोकतंत्र पार्टी के उम्मीदवार विनोद आशरी सहित कुल तीन लोगों ने नामांकन पत्र भरे। विनोद आशरी का नामांकन पत्र दाखिल करवाने के लिए पार्टी नेता और कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी खुद ऑटो चलाकर निर्वाचन अधिकारी कार्यालय तक पहुंचे। इसके अलावा बीबीपुर गांव निवासी सुरेंद्र और सोनीपत जिला के हरसाना गांव निवासी संत धर्मबीर चोटीवाला ने आजाद उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने तीन जनवरी से ही नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी थी, लेकिन अभी तक किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया था। ऐसे में मंगलवार से नामांकन पत्र भरने की शुरूआत हुई है। विनोद आशरी का काफिर सैनी रामलीला मैदान से चलकर लघु सचिवालय पहुंचा। इस दौरान जाम की स्थिति बनी रही।
सांसद को करना पड़ा इंतजार
दरअसल प्रशासन ने व्यवस्था की है कि निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय तक महज पांच लोग ही जा सकेंगे। हालांकि सांसद राजकुमार सैनी ऑटो चलाकर लघु सचिवालय के पीछे रैंप तक पहुंच गए, लेकिन यहां अधिकारियों ने बताया कि उनकी पार्टी के चार लोग पहले ही निर्वाचन अधिकारी कार्यालय जा चुके हैं। इस पर कहा गया कि अब एक ही व्यक्ति जा सकता है। या तो सांसद राजकुमार सैनी या फिर उम्मीदवार विनोद आशरी जा सकते हैं। इस पर पहले जा चुके लोगों को वापस बुलाया गया और फिर विनोद आशरी व सांसद राजकुमार सैनी अंदर गए।