फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी ने नागरिक अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी ने नागरिक अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

Wed, 14 Nov 2018 11:59 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी ने नागरिक अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
महिला आयोग की सदस्य ने आउटसोर्स कर्मचारियों को लगाई फटकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। हरियाणा महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी ने बुधवार को नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। बेदी ने अस्पताल के महिला वार्ड, जच्चा-बच्चा वार्ड, डिलीवरी कक्ष में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और मरीजों की समस्याएं जानीं। नागरिक अस्पताल में निरीक्षण का पता चलते ही सफाई कर्मचारी कार्यों में जुट गए। निरीक्षण के दौरान बेदी ने अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को भी फटकार लगाई और कई हिदायतें दीं। बेदी ने डॉक्टरों व अन्य स्टाफ के सदस्यों के हाजिरी रजिस्टर भी चेक किए। इसमें कई स्टाफ सदस्य गैरहाजिर थे, लेकिन अन्य स्टाफ ने उनके अवकाश के बारे में बताया। उन्होंने स्टाफ सदस्यों को कहा कि मरीज यहां ठीक होने के लिए आते हैं। अगर अस्पताल में सफाई व्यवस्था ही ठीक नहीं होगी तो मरीजों के ठीक होने की उम्मीद कैसे की जा सकती है। उन्होंने स्टाफ सदस्यों को मरीजों से सलीके से पेश आने की हिदायत दी। बेदी ने जच्चा-बच्चा वार्ड में मरीजों से बात की और जच्चा से अस्पताल की सुविधाओं बारे जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed