फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज जींद में करेंगे जनसभा को संबोधित, प्रशासन व भाजपा नेताओं ने पूरी की तैयारी

मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज जींद में करेंगे जनसभा को संबोधित, प्रशासन व भाजपा नेताओं ने पूरी की तैयारी

Sun, 21 Oct 2018 12:04 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज जींद में करेंगे जनसभा को संबोधित, प्रशासन व भाजपा नेताओं ने पूरी की तैयारी
किमी स्कीम से घटेगा किराया, पीछे नहीं हटेगी सरकार : वित्तमंत्री
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 21 अक्तूबर को राजकीय कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह इस दौरान 570 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की 11 विकास परियोजनाओं के नींवपत्थर रखेंगे और एक परियोजना का उद्घाटन करेंगे। रैली की तैयारियों का शनिवार को वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने जायजा लिया।
रोडवेज कर्मचारियों द्वारा निजी बसों के विरोध में की जा रही प्रदेशव्यापी हड़ताल को लेकर वित्तमंत्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किलोमीटर स्कीम के तहत रोडवेज के बेड़े में निजी बसों के शामिल होने से बस किराया कम होगा। दिन और रात दोनों शिफ्टों में लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। प्रदेश सरकार ने जनहित में यह फैसला लिया है। वित्त मंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग को कैसे चलाना है, इसके लिए क्या कदम उठाना है, यह फैसला सरकार को करना है। सरकार ने जनहित में ही यह तय किया है कि रोडवेज के बेड़े में किलोमीटर स्कीम के तहत निजी बसों को शामिल किया जाए। इस फैसले से पीछे हटने का सवाल ही पैदा नहीं होता। रोडवेज कर्मचारियों को जनता को हो रही परेशानी और जनहित को ध्यान में रखकर सरकार के साथ सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

जींद में होने वाले उप चुनाव पर वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि भाजपा उप-चुनाव से कतई नहीं भाग रही है। चार साल में मनोहर लाल सरकार ने पंचकूला से लेकर पलवल तक समान रूप से विकास किया है। मनोहर लाल से पहले की सरकारों ने जींद की विकास के मामले में उपेक्षा ही की है। जींद की धरती पर यह लोग वोट के लुटेरे बनकर आए और वोट लूटने के बाद जींद को भूल गए। मनोहर सरकार ने विकास कार्यों के लिए जींद में जितना पैसा खर्च किया, उतना आज तक किसी और सरकार ने नहीं किया था। विकास के दम पर भाजपा जींद उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश सचिव जवाहर सैनी, हरियाणा हाउसिंग फेडरेशन के चेयरमैन डॉ. ओपी पहल, भाजपा के जिला अध्यक्ष अमरपाल राणा, मास्टर गोगल, मनीष गोयल उर्फ बब्लू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बनाई रणनीति
गौरतलब है कि जींद में हो रही मुख्यमंत्री की जनसभा रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के बीच है। वहीं अनुसूचित जाति के कुछ संगठनों में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने का भी ऐलान किया है। ऐसे में प्रशासन सुरक्षा में कोई चूक नहीं छोड़ना चाहता। इसको लेकर शनिवार को डीसी अमित खत्री व डॉ. अरुण सिंह ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी पूरे तारतम्य से कार्य करें। सड़कों पर एंबुलेंस जैसी सेवाओं को अवरुद्ध नहीं होने दें।

सुरेंद्र बरवाला ने चलाया जनसंपर्क अभियान
रैली की तैयारियों को लेकर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह बरवाला ने शनिवार को शहर में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान बरवाला ने लोगों को अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचने का आह्वान किया। बरवाला ने पंजाबी बाजार, मैन बाजार, टाउन हाल, पुरानी सब्जी मंडी, झांझ गेट, गोहाना रोड़ पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जाकर आज होने वाली जन सहयोग रैली का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में जनहित को लेकर बड़े और समान विकास करने वाली भाजपा सरकार ने सपनों को साकार करके दिखाया है। इस मौके पर संतलाल चुघ, जगदीश आहूजा, नंदलाल मिगलानी, नरेश जैन, मंगतराम ग्रोवर, सिंदर पाल गर्ग, अशोक गुलाटी, परमेंद्र गुंबर, सुभाष शर्मा, आशीष जैन, सोमनाथ लूथरा, नरेश शर्मा, अशोक बंसल, बलबीर अरोड़ा, जयभगवान गोयल, ओमप्रकाश नागपाल, आकाश सैनी, हैप्पी गुंबर, राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed