{"_id":"5bbbaa1f867a55282a38f013","slug":"21539025439-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेन समाचार सहकारी परिवहन समिति की बस ने दो कार, एक बुग्गी व बाइक को मारी टक्कर, चार लोगों की मौत, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेन समाचार सहकारी परिवहन समिति की बस ने दो कार, एक बुग्गी व बाइक को मारी टक्कर, चार लोगों की मौत, चार लोग घायल
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहकारी परिवहन समिति की बस ने दो कार, एक बुग्गी और बाइक को मारी टक्कर, चार लोगों की मौत, चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। ईक्कस व रामराय गांव के बीच सोमवार दोपहर को एक बजे जींद से हांसी जा रही द लाल खेड़ा को ऑपरेटिव सहकारी परिवहन समिति की बस ने दो कार, एक खच्चर रेहड़ी और एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक को बस ने बुरी तरह रौंद डाला, जिससे मोटरसाइकिल सवार हिसार जिला के राजथल गांव निवासी पति-पत्नी और उनकी 18 साल बेटी की मौत हो गई। हादसे में ऑल्टो कार में सवार हिसार के शिकारपुर निवासी व्यक्ति की भी मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार परिवहन समिति की बस ने पहले सवारियों को उठाने के चक्कर में रोडवेज बस को ओवरटेक किया, जो इस हादसे का कारण बना। घटना के बाद चालक और परिचालक बस को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बस के नीचे से निकाला और नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर एक बजे द लाल खेड़ा को ऑपरेटिव सहकारी समिति की बस जींद से सवारियों को लेकर हांसी जा रही थी। उसके आगे हरियाणा रोडवेज की बस जा रही थी। गांव ईक्कस से क्रॉस करते ही परिवहन समिति बस चालक ने आगे आने वाले गांव रामराय से रोडवेज की बस से पहले सवारी उठाने के चक्कर में अपनी बस की स्पीड को बढ़ा दिया और रोडवेज बस को ओवरटेक कर दिया। इससे परिवहन समिति की बस का संतुलन बिगड़ गया। उसने आगे चल रही सेंटरों कार को टक्कर मार दी। बस चालक ने बचाने की कोशिश करते हुए कट मारा तो सामने से आ रही एक बाइक को रौंदते हुए बाइक के पीछे आ रही ऑल्टो कार को टक्कर मार दी। बस का अगला पहिया ऑल्टो कार के ऊपर ड्राइवर की सीट की तरफ चढ़ गया। इस हादसे में बाइक सवार हिसार जिले के गांव राजथल निवासी 49 वर्षीय विक्रम प्रकाश, उसकी पत्नी 44 वर्षीय निर्मला व 18 वर्षीय बेटी सविता की मौत हो गई। बाइक सवार गांव राजथल से जींद आ रहे थे। इतना ही नहीं कार पर बस चढ़ने से गांव शिकारपुर निवासी सौदान की भी मौत हो गई। इस हादसे में सेंटरों कार में सवार गांव रामराय निवासी कृष्ण, लक्षण व बुग्गी में सवार गांव रामराय निवासी कश्मीर, गांव तारखा कोठी निवासी बलवान घायल हो गए। इनको उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीएम वीरेंद्र सहरावत, डीएसपी रामभज, तहसीलदार प्रवीन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने क्रेन की सहायता से बस को कार के ऊपर से नीचे उतरवाया। शवों को बस के नीचे से निकाला। मृतक विक्रम प्रकाश गांव राजथल में निजी स्कूल चलता था और नारनौद ब्लॉक में फेडरेशन ऑफ स्कूल एसोसिएशन का ब्लॉक प्रधान था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आरोपी बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।