फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पेट्रोल में मिलावट का आरोप लगाकर उपभोक्ताओं ने किया पेट्रोल पंप पर हंगामा, जांच की मांग, प्राथमिक जांच में मिलाटव की पुष्टी, लैब

पेट्रोल में मिलावट का आरोप लगाकर उपभोक्ताओं ने किया पेट्रोल पंप पर हंगामा, जांच की मांग, प्राथमिक जांच में मिलाटव की पुष्टी, लैब

Fri, 28 Sep 2018 01:00 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल में मिलावट का आरोप लगाकर उपभोक्ताओं ने किया पेट्रोल पंप पर हंगामा, जांच की मांग, प्राथमिक जांच में मिलाटव की पुष्टी, लैब
पेट्रोल में मिलावट का आरोप लगाकर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। गतौली गांव के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर ग्राहकों ने पेट्रोल में पानी की मिलावट का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ग्राहकों ने कहा कि इससे उनके वाहनों के इंजन खराब हो रहे हैं। साथ ही इतना महंगा पेट्रोल है और मिलावट कर ग्राहकों को मोटा नुकसान किया जा रहा है। ग्राहकों ने अधिकारियों ने पंप की मशीनों व पेट्रोल जांच की मांग की है। इसके बाद जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम एएफओ पटेल कुमार, निरीक्षक कृष्ण कुमार, ईश्वरदत्त व अमित कुमार के नेतृत्व में पेट्रोल पंप पर पहुंची और जांच की। सूत्रों के अनुसार प्राथमिक जांच में पेट्रोल में पानी की मिलावट की पुष्टी हुई है। इसके अलावा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने सैंपल लिए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वीरवार दोपहर बाद तेल डलवाने पेट्रोल पंप पर पहुंचे ग्राहकों ने कहा कि पंप पर तेल में पानी मिलाकर बेचा जा रहा है, यहां मिलने वाले घटिया पेट्रोल से उनके वाहनों के इंजन खराब हो रहे हैं। हंगामे को देखकर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्राहकों ने पेट्रोल पंप को सील करने व तेल की जांच करने की मांग की। हंगामा करने वाले ग्राहक महेश, संजय, जयभगवान, जयप्रकाश, सुमित, अजीत ने बताया कि तेल में पानी मिलाया जाता है। इसके चलते उपभोक्ताओं को मोटा नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

वाटर फाउंडिग टेस्ट में पकड़ी गई गड़बड़ी
मौके पर पहुंची जिला खाद्य एंव आपूर्ति विभाग की टीम ने पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर इसका वाटर फाउंडिंग टेस्ट किया गया। इस दौरान केमिकल लगाकर एक रॉड को जब पेट्रोल में डाला गया तो यह लाल हो गई। इससे पेट्रोल में पानी की मिलावट की पुष्टी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed