फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पूरे देश में एक साथ हों चुनाव : बीरेंद्र सिंह

पूरे देश में एक साथ हों चुनाव : बीरेंद्र सिंह

Sun, 21 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
पूरे देश में एक साथ हों चुनाव : बीरेंद्र सिंह
पूरे देश में एक साथ हों चुनाव : बीरेंद्र सिंह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पूरे देश में लोकसभा व विधानसभा चुनाव के साथ होने चाहिए। अगर देश में एक साथ चुनाव होते हैं तो देश का करोड़ों रुपये का खर्च बच जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी भी इस मामले के पक्षधर है। चुनाव के साथ हो इसके लिए एकमत बनाने के लिए जल्द ही वह प्रदेश में एक अभियान चलाएंगे। शनिवार को भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक में जाने से पहले पत्रकारों से बातचीत में चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि देश में एक साथ चुनाव नहीं होना देश की विकास में सबसे बड़ी बाधा है। हर तीसरे महीने किसी ने किसी जगह पर चुनाव व उपचुनाव हो जाते हैं। इसके कारण आचार संहिता लग जाती है और सरकार चाहकर भी विकास कार्य नहीं करवा पाती है। इसलिए देश के सभी दलों को एक साथ चुनाव करवाने की बात पर सहमत होना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर प्रदेश की जनता व शिक्षाविदों की क्या राय है इसके लिए वह उनके बीच में जाएंगे, ताकि यह एक मुहिम बन सके। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में समाज एक परिवर्तन हो रहा है और जनता अपना अच्छा व बुरा अच्छी तरह से समझने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed