{"_id":"5a36b85e4f1c1baf678c22ce","slug":"21513535582-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर के नीचे आने से कंपनी के गार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर के नीचे आने से कंपनी के गार्ड की मौत
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटना के मामले में एक पर केस
जींद। नए बनाए जा रहे बाईपास पर डंपर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक बाईपास पर लगी कंपनी में गार्ड लगा हुआ था और रात को भी ड्यूटी पर था। जहां पर निर्माण कार्य में लगे डंपर ने पीछे लेते हुए उसको कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार गांव अहिरका निवासी विकास नई बाईपास के निर्माण में लगी कंपनी में गार्ड लगा हुआ था। रात को वह मार्ग का निर्माण करने वाली मशीन की रखवाली में बैठा हुआ था। इसी दौरान बाईपास के निर्माण में लगा डंपर चालक ने लापरवाही से पीछे ले लिया। इसी दौरान मशीन के पास बैठा विकास के ऊपर से डंपर निकल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डंपर चालक हादसे को अंजाम देते ही मौके से फरार हो गया। बाद में घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई प्रदीप की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।