{"_id":"5a31764a4f1c1b60678c114a","slug":"21513190986-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा नहीं करने का संदेश देगी फिल्म भांगओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा नहीं करने का संदेश देगी फिल्म भांगओवर
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 को 500 सिनेमाघरों में रिलीज होगी भांगओवर
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। भांगओवर फिल्म हास्य से परिपूर्ण एक पारिवारिक फिल्म है, यह देश और प्रदेश के युवाओं को नशे के खिलाफ एक संदेश देगी। यह बात बुधवार को फिल्म की सह निर्माता और हरियाणवी फिल्म बहूरानी की नायिका सुमित्रा हुड्डा ने कही। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में हरियाणवी लोक गायक केडी और एमडी ने टाइटल सांग गाया है। फिल्म की कहानी पांच युवाओं के इर्द गिर्द घूमती है। जो अलग अलग राज्यों से संबंध रखते हैं। युवा कॉलेज टाइम में मजाक मजाक में होली के अवसर पर भांग पी लेते हैं। भांग के नशे में युवा ऐसा काम कर जाते हैं जिससे उन्हें काफी शोहरत मिलती है। लेकिन जब उनका नशा उतरता है तो उन्हें यह याद ही नहीं रहता कि उन्होंने क्या किया है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म का म्यूजिक टी सीरीज कर रही है। बिग बॉस में धूम मचाने के बाद सपना चौधरी इस फिल्म के माध्यम से बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखने जा रही है। इस फिल्म के डायरेक्टर हिसार निवासी महेंद्र सिंह सानीवाल हैं, जो पहली बार बतौर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर आ रहे हैं। फिल्म देश के पांच सौ से ज्यादा सिनेमा घरों में रिलीज होगी। सुमित्रा हुड्डा फिल्म की सह निर्माता हैं। फिल्म अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की मां हैं। भूमि पेडनेकर भांगओवर फिल्म की नायिका भी हैं। अपनी पहली फिल्म दम लगा के हइशा से लेकर इसी साल रिलीज हुई उनकी दोनों फिल्में अक्षय कुमार के साथ टॉयलेट एक प्रेम कथा और शुभ मंगल सावधान हिट रही हैं।
सपना अब बॉलीवुड में मचाएगी धूम
सुमित्रा हुड्डा ने बताया कि हरियाणवी गानों में धूम मचाने वाली सपना चौधरी अब बॉलीवुड में भी धूम मचाने के लिए आ रही है। सपना चौधरी 15 दिसंबर को रिलीज हो रही बॉलीवुड फिल्म भांगओवर में आइटम सांग में नजर आएंगी। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा, जयदीप अहलावत और हेमंत पांडे के साथ लीड रोल में पांच बच्चे शामिल हैं। इस अवसर पर मोहित और सिंगर जिले सिंह मौजूद रहे।