{"_id":"5a07351c4f1c1b8e698bad0c","slug":"21510421788-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिनिधि सम्मेलन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिनिधि सम्मेलन आज
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी जब से लागू तब से व्यापार चौपट
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। रविवार को आर्य स्कूल में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के तत्वावधान में प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंच और पंडाल बनकर तैयार हो चुका है। सम्मेलन को लेकर जिम्मवारियां बांट दी गई है। सम्मेलन में पूरे प्रदेश से व्यापारी नरवाना पहुंचकर व्यापार में आई कमी को लेकर चर्चा करेंगे। गौरतलब है कि जब से देश में जीएसटी लागू किया गया है, तब से व्यापार चौपट हो गया है। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल तभी से जीएसटी की खामियां उजागर कर रहा है। व्यापार में आई कमी पर चर्चा करने के लिए नरवाना को चुना गया है। यह नरवाना के लिए गौरव की बात है। शनिवार को हरियाणा प्रदेश मंडल के प्रदेश सचिव रमेश गर्ग, नगर प्रधान नरेश जैन, प्रदेश महासचिव अनिल आर्य, प्रदेश प्रचार मंत्री राजेंद्र गुप्ता अमरगढ़वाला व उपप्रधान सुभाष सिंगला ने तैयारियों की समीक्षा की और पंडाल का दौरा किया। बाद में प्रेस को जारी बयान में प्रदेश महासचिव अनिल आर्य व प्रदेश सचिव रमेश गर्ग ने कहा कि व्यापार मंडल का राज्य स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन रविवार को आर्य स्कूल में होगा जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सम्मेलन में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग दास गर्ग बतौर मुख्यातिथि शरीक होंगे, सम्मेलन की अध्यक्षता प्रमुख समाज सेवी रामनिवास सुरजाखेडा करेंगे। इनके अलावा पूरे प्रदेश से व्यापारी सम्मेलन में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि शनिवार को सरकार ने अनेक वस्तुओं से जीएसटी कम करने का फैसला लिया जो व्यापार मंडल के संघर्ष की जीत है। लेकिन व्यापारी चाहते हैं कि सरकार जीएसटी में 28 प्रतिशत टैक्स का स्लैब पूरी तरह खत्म करने का फैसला ले। जीएसटी को और सरल करने, तिमाही रिटर्न भरने व 50 लाख की वार्षिक सेल करने वाले व्यापारी को नंबर से निजात दिलाना उनकी मुख्य मांगें रहेगी।
50 लाख की सेल वाला व्यापारी हो टैक्स फ्री
जीएसटी में सरकार ने 20 लाख रुपये की सेल करने वाले व्यापारी को नंबर मुक्त करने का फैसला किया है जो काफी कम है। सरकार को चाहिए कि 50 लाख की सेल वाला व्यापारी टैक्स फ्री हो।
अनिल आर्य, प्रदेश महासचिव।
गरीब के काम आने वाली वस्तुएं हो टैक्स फ्री
जीएसटी के बाद गरीब के काम आने वाली वस्तुएं काफी महंगी हो गई है। गरीब के काम आने वाला कपड़ा, भोजन और दवाईयां काफी महंगी हो गई है। कपड़ा, भोजन और दवाईयां से टैक्स कम करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
रमेश गर्ग, प्रदेश सचिव
28 प्रतिशत टैक्स की स्लैब हो खत्म
जीएसटी में अनेक वस्तुओं पर 28 प्रतिशत तक टैक्स लगाया गया है। जो सरासर गलत है। इतना भारी टैक्स लगाने से गरीब लोगों को काफी मुश्किल हो रही है। 28 प्रतिशत टैक्स की स्लैब खत्म होनी चाहिए।
नरेश जैन, नगर प्रधान।
रिटर्न फाइल करना काफी पेचीदा
जीएसटी में रिटर्न फाइल करना काफी पेचीदा हो गई है। पहले हर माह तो बाद में तीन में रिटर्न फाइल करना तय किया गया है। कभी साइट नहीं खुलती और खुलती है तो रिटर्न फाइल नहीं होती। इसमें काम होना चाहिए।
सुभाष सिंगला, उपप्रधान।