फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   माय सिटी प्रथम पेज की प्रस्तावित एंकर

माय सिटी प्रथम पेज की प्रस्तावित एंकर

Tue, 25 Jul 2017 12:48 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
माय सिटी प्रथम पेज की प्रस्तावित एंकर
35 लाख से होगा शहर का सौंदर्यीकरण
विज्ञापन

शहर की दीवारों पर वॉल पेंटिंग का काम शुरू

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
शहर को देश के साफ-सुंदर शहरों में शुमार करने के लिए नगर परिषद जींद द्वारा सौंदर्यीकरण अभियान शुरू कर दिया गया है। अभियान के तहत शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए कई काम करवाए जाएंगे। इसके लिए नगर परिषद ने 35 लाख रुपये की योजना बनाई है। नगर परिषद ने इस पर काम शुरू करते हुए शहर में वॉल आर्ट बनाना शुरू कर दिया है।
हालांकि पहले शहर से कूड़ा उठाने के लिए नगर परिषद द्वारा बेहतरीन योजना लागू की गई है। इसके तहत घर-घर से कूड़ा उठवाया जा रहा है। यह कूड़ा 39 कूड़ा कलेक्शन सेंटरों पर डाला जाता है और यहां से उठा कर इसे डंपिंग साइट पर ले जाया जाता है। अब इससे आगे बढ़ते हुए मुख्य सार्वजनिक स्थलों पर वॉल आर्ट करवाई जा रही है। इन पेंटिंगों को पेंट करवाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के महत्व बारे जागरूक करना है और शहर की सुंदरता को बढ़ाना है। वॉल पेंटिंग उन दीवारों पर करवाई जा रही है जिनपर लोगों की सबसे अधिक नजरें पड़ती हैं। कई पेंटिंगें उन दीवारों पर भी करवाई जाएंगी जहां लोग कूड़ा फैंक देते हैं। यहा वाल पेंटिंग करवाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को गंदगी नहीं फैलाने की अपील करना है।
विज्ञापन



मुख्य मार्गों पर लगेंगे स्वागत द्वार
शहर के अंदर आने वाले मार्गों पर स्वागत गेट बनाने को लेकर भी नप द्वारा कार्य योजना तैयार कर ली गई है। इसके लिए नगर परिषद ने योजना शुरू कर दी है।


शहर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए सभी गलियों का पक्का होना भी बहुत जरूरी है। इसके लिए एक वर्ष के कार्यकाल में नप द्वारा शहर में 250 गलियों का निर्माण करवाया जा चुका है। नप द्वारा शहर की एक भी गली को कच्चा नहीं रहने दिया जाएगा। इसको लेकर भी परिषद द्वारा विस्तृत कार्य योजना तैयार की जा रही है। गलियों के पक्का होने से शहरवासियों को काफी फायदा मिलेगा। अब तक लगभग 16 करोड़ रूपये की राशि खर्च की जा चुकी है। नगर परिषद द्वारा 224 विकास कार्य और स्वीकृत किए गए है। जिनपर जल्द ही काम शुरू करवाया जाएगा। कई विकास कार्यों पर काम शुरू हो भी चुका है। शहर के सौंदर्यीकरण को नया रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूनम सेनी, चेयरपर्सन, नगरपरिषद जींद।


फोटो नंबर
24जेएनडी12: चेयरपर्सन पूनम सैनी।
24जेएनडी15 व 16: शहर की दीवारों पर की गई वॉल आर्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed