फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   कलाकार सीताराम पांचाल को इलाज के लिए देगी पांच लाख

कलाकार सीताराम पांचाल को इलाज के लिए देगी पांच लाख

Wed, 19 Jul 2017 11:31 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
कलाकार सीताराम पांचाल को इलाज के लिए देगी पांच लाख
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नरवाना।
फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाले नरवाना के बीरबल नगर निवासी सीताराम पांचाल पिछले तीन साल से कैंसर से जूझ रहे हैं। उनकी मदद को सरकार आगे आई है। सरकार ने कलाकार के इलाज के लिए पांच लाख रुपये आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।
पांचाल ने पान सिंह तोमर, पीपली लाइव, जॉली एलएल बी 2, स्लमडॉग मिलिनेयर, बैंडेट क्वीन जैसी फिल्मों में काम करके बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है। बता दें कि पांचाल ने पिछले दिनों अपनी फेसबुक पर लिखा था भाइयों मेरी हेल्प करो, मेरी कैंसर से हालत खराब होती जा रही है। आपका कलाकार भाई सीताराम पांचाल। इसके बाद उनके कई मित्र मदद करने के लिए आगे आए। यह खबर भाजपा सरकार तक भी पहुंची। लगभग 52 वर्षीय सीताराम पांचाल को कैंसर के बारे में वर्ष 2014 में पता लगा था। इसके बाद बीमारी की हालत में ही उन्होंने फिल्म जॉली एलएलबी में काम भी किया। पिछले 10 महीने से पांचाल बेड पर हैं और उठने की स्थिति में नहीं हैं। महंगा इलाज कराने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो गई। परिवार के सदस्यों सहित कई मित्रों ने भी उनकी सहायता की।
विज्ञापन


निकाय मंत्री कविता जैन ने की पांचाल की पत्नी से बात
प्रदेश की स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने सीताराम पांचाल की पत्नी उमा से मंगलवार को बात की और आर्थिक मदद का आश्वासन दिलाया व जल्द ठीक होने की दुआ मांगी। सीताराम पांचाल के भाई जगदीश पांचाल ने बताया कि इसके बाद उन्होंने टीवी पर पढ़ा कि भाजपा सरकार ने सीताराम को पांच लाख रुपयों की राशि देने का फैसला लिया है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल, स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन और मित्रों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंसर से लड़ रहे सीताराम पांचाल को सरकार ने पांच लाख की मदद
तीन साल से कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं पांचाल, फेसबुक पर लिखकर मांगी थी सहायता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed