फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   210 plot holders got death and possession in village Badanpur

Jind News: गांव बड़नपुर में 210 प्लाट धारकों को मिला इंतकाल व कब्जा

Sun, 24 Sep 2023 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 24 Sep 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
210 plot holders got death and possession in village Badanpur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरवाना। बड़नपुर गांव में 11 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद सभी प्लाट धारकों को प्लाटों पर कब्जा मिला है। शहीद भगत सिंह जन सेवक मंच के प्रधान डॉ. जोगिंद्र सिंह ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से लंबे संघर्ष के बाद यह मंजिल पाई। एसडीएम गुलजार मलिक उचाना, एसएचओ आत्माराम, पटवारी सुदर्शन, सतपाल कानूनगो के प्रयासों से इन लोगों को कब्जा मिल पाया।


प्रवक्ता विकास सेन ने कहा कि 2012 में ग्राम पंचायत की ओर से 210 प्लाट धारकों की सरकारी योजना के तहत रजिस्ट्री करवाई थी। पंच सुरेश, रामस्वरूप, नंबरदार और उस समय के सरपंच जोगिंद्र सिंह ने रजिस्ट्री करवाई थी, लेकिन सरपंच जोगिंद्र की दुर्घटना में मौत होने के कारण यह काम पूरा नहीं हो पाया था। अप्रैल 2023 में जन संघर्ष हरियाणा द्वारा रजिस्ट्री की कॉपी लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से कर्मचारियों से मिले। लंबे संघर्ष के बाद सभी प्लाट धारकों के सघर्ष से कब्जा लिया गया। शनिवार को प्लाट धारकों में सबसे बुजुर्ग 75 वर्षीय जयनारायण पांचाल को इंतकाल देकर शुरुआत की गई। इस अवसर पर सुरेश, दिनेश, पंच संतपाल, रामपाल शर्मा, बंसी, सत्यवान, दयाल वाल्मीकि, मनजीत पांचाल, राजेंद्र, मनजीत सेन, बीरभान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed