फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   21 thousand rupees looted from the agent near Igrah village

ईगराह गांव के पास आढ़ती से लूटे 21 हजार रुपये

Wed, 16 Jun 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
21 thousand rupees looted from the agent near Igrah village
अपने गांव कागसर जा रहे आढ़ती को एक युवक ने ईगराह गांव के पास रोककर उसकी बाइक व 21 हजार रुपये लूट लिए। इससे पहले उसके साथ आरोपी ने मारपीट तथा गाली-गलौज भी किया। सदर थाना पुलिस ने ईगराह गांव के ही व्यक्ति को नामजद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में हिसार जिले के गांव कागसर निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि उसकी जींद शहर की नई अनाज मंडी में आढ़त की दुकान है। पांच जून को शाम 6 बजे वह दुकान से 21 हजार रुपये लेकर बाइक पर सवार होकर गांव जा रहा था। जब वह गांव ईगराह के पास पहुंचा तो वहां संजय नामक व्यक्ति ने अपने घर के आगे उसे रुकवा लिया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी बाइक और 21 हजार रुपये लूट लिए। एसआई प्रेमस्वरूप ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद दोनों पक्षों को बुलाया गया था। मामला पंचायत में सुलझाने के लिए कहा गया था, लेकिन नहीं सुलझा। अब संजय के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed