फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   21 new dengue patients found, figure reached 442

डेंगू के 21 नए मरीज मिले, आंकड़ा 442 पहुंचा

Mon, 15 Nov 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
21 new dengue patients found, figure reached 442
बुखार पीड़ित लोगों के सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : Jind
जींद। जिले में डेंगू के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को जिले के 21 लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। नागरिक अस्पताल ने 59 लोगों की रिपोर्ट जारी की। इनमें से 14 की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई। वहीं सिविल सर्जन कार्यालय फतेहाबाद से एक और सिविल सर्जन कार्यालय हिसार से छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 442 हो गया।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन मलेरिया डॉ. तीर्थ बागड़ी ने बताया कि सोमवार को भटनागर कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय युवक, लोको कॉलोनी निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति, जैन नगर निवासी 30 वर्षीय युवक, अशरफगढ़ निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति, रामराय गेट निवासी 23 वर्षीय महिला, रामराय गेट निवासी 23 वर्षीय युवक, दालमवाला निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति, बीबीपुर निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति, मांडो खेड़ी निवासी 16 वर्षीय युवक, बंद मार्केट निवासी आठ वर्षीय बच्चा, जामनी निवासी 24 वर्षीय युवक, राम कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय युवक, अशरफगढ़ निवासी 58 वर्षीय महिला, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। वहीं, सिविल सर्जन कार्यालय फतेहाबाद से रसीदां निवासी 42 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसके अलावा सिविल सर्जन कार्यालय हिसार से जैन नगर निवासी 35 वर्षीय महिला, विवेकानंद नगर निवासी 20 वर्षीय युवक, मुआना निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति, मॉडल टाउन निवासी 52 वर्षीय महिला, संगतपुरा निवासी 27 वर्षीय युवक तथा अर्बन इस्टेट निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमें कर रहीं लोगों को जागरूक
स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा की अगुवाई में स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीम ने शहर के जैन नगर, विजय नगर, राम कॉलोनी समेत कई अन्य कॉलोनियों में लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा 22 बुखार पीड़ितों के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। राममेहर वर्मा ने कहा कि लोगों को मच्छर मार दवाई का प्रयोग घर के अंदर करना चाहिए। इसके अलावा पूरे शहर को ढककर रखना चाहिए। डेंगू का मच्छर दिन में ही काटता है। इसलिए दिन में भी आपको मच्छरों से बचकर रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक कर रहा है। अस्पताल में जांच की सुविधा और मरीजों को दाखिल करने की सभी सुविधाएं मौजूद हैं। नागरिक अस्पताल में फिलहाल सात लोग दाखिल हैं। लोगों को विशेषकर अपने घरों की सफाई रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed