{"_id":"5cace82ebdec2214107d1ca0","slug":"201554835502-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम का घर शीशे का नहीं लोहे का है : बराला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम का घर शीशे का नहीं लोहे का है : बराला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम का घर शीशे का नहीं लोहे का है : बराला
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का घर शीशे का नहीं लोहे का है। ऐसे में उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर चुटकी लेते हुए कहा कि जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है, उनके खिलाफ जांच चल रही हैं।
मंगलवार को कैथल रोड स्थित भाजपा कार्यालय में पन्ना प्रमुखों की बैठके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि एक विशेष रणनीति के तहत भाजपा ने दो सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, आप व जेजेपी दिल्ली में बैठकर चर्चा करते हैं कि यदि ये लोग एक नहीं हुए तो भाजपा सभी सीटें जीत जाएगी। भाजपा फ्रंट फुट पर खेल रही है और इसके चलते ही सबसे पहले अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्नोई के परिवार से किसी के भी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने में कोई सच्चाई नहीं है। हालांकि बराला ने कहा कि राजनीति में इससे भी बड़े उलटफेर होते रहे हैं। इस दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इनेलो नेता अभय चौटाला की मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात एक सामान्य है और इसके कोई राजनीतिक मायने नहीं हैं। इस दौरान सोनीपत से भाजपा प्रत्याशी रमेश कौशिक भी मौजूद रहे। ला।