फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   छत से गिरकर व्यक्ति की मौत

छत से गिरकर व्यक्ति की मौत

Mon, 18 Mar 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
छत से गिरकर व्यक्ति की मौत
शौच करने के लिए उठा व्यक्ति छत से गिरा, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव ईक्कस में शनिवार की रात छत से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति शौच के लिए उठा था। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस नागरिक अस्पताल पहुंची और मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव ईक्कस निवासी 45 वर्षीय संदीप रात परिवार समेत दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सोया हुआ था। देर रात को शौच करने के लिए वह छत पर बनी जाली के साथ बैठ गया। उसी दौरान जाली टूटकर गिर गई और संदीप का संतुलन बिगड़ कर वह गली में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने संदीप को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मुंडेर पर लगी जाली पुरानी हो चुकी थी। जब संदीप ने जाली पर हाथ रखा तो वह टूट कर गिर गई। इसके साथ संतुलन बिगड़कर संदीप भी गली में गिर गया और उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे दो बच्चे तथा पत्नी को छोड़ गया है। सदर थाना पुलिस ने मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed