{"_id":"5c53489bbdec227370400574","slug":"201548961947-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मात्र 932 वोटों से बची कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला की जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मात्र 932 वोटों से बची कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला की जमानत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 उम्मीदवारों में से 18 की जमानत जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जींद उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवार और राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला 932 वोटों से अपनी जमानत बचा पाए। 28 जनवरी को हुए उपचुनाव में कुल 130828 वोट पोल हुए थे। इनमें से 31 बैलेट पेपर वोट भी पड़े थे। इस प्रकार कुल मतों की संख्या 130859 हो गई थी। जमानत बचाने के लिए उम्मीदवारों को कुल पड़े मतों का छठा हिस्सा प्राप्त करना पड़ा है। इस उपचुनाव में रणदीप सिंह सुरजेवाला को जमानत बचाने के लिए 21810 मतों की जरूरत थी। उन्हें कुल 22742 वोट मिले। इस प्रकार रणदीप सिंह सुरजेवाला 932 वोटों से अपनी जमानत बचाने में कामयाब रहे। उधर इनेलो प्रत्याशी उमेद सिंह रेढू को मात्र 3454, बीएसएनपी के कमल कुमार को 149, एएसपी के राजपाल को 52, एसएनपी के राधेश्याम को 360, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के पंडित विनोद आशरी को 13582, आरएमईपी की शीतल देवी को 131, पीपीआई डेमोक्रेटिक की सुनीता रानी को 69, आरपीए (ए) के सुनील कुमार को 166, निर्दलीय ओमप्रकाश को 128, निर्दलीय संत धर्मबीर चोटीवाला को 170, प्रभाती राम को 249, बिजेंद्र को 239, मांगेराम को 276, मास्टर रमेश खत्री लंबरदार को 95, रविंद्र कुमार को 200, सतपाल को 119, संदीप कुमार को 67, सुरेंद्र बीबीपुर को 40 वोट मिले। इस चुनाव में दिग्विजय सिंह चौटाला और रणदीप सिंह सुरजेवाला को छोड़कर बाकी 18 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।