फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   परम्परा से हटकर सफीदों मदरसे में पहली बार किया महिलाओं ने प्रवेश

परम्परा से हटकर सफीदों मदरसे में पहली बार किया महिलाओं ने प्रवेश

Mon, 29 Jan 2018 01:53 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
परम्परा से हटकर सफीदों मदरसे में पहली बार किया महिलाओं ने प्रवेश
पहली बार मिथकों को तोड़ मदनी मदरसे में महिलाओं ने किया प्रवेश
विज्ञापन

तिरंगा फहराने के साथ-साथ बजाई गई जन-मन-गण की धुन
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों।
सफीदों के इतिहास में इस बार का गणतंत्र दिवस अपने आप में खास रहा। सरकारी स्तर के साथ-साथ सफीदों के मदनी मदरसे में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया। आमतौर पर मदरसे में महिलाओं का प्रवेश वर्जित माना जाता है, लेकिन सारे मिथकों को तोड़कर मदरसे में महिलाओं ने प्रवेश किया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि एसडीएम विरेंद्र सांगवान रहे तथा इस मौके पर उनकी पत्नी राजवंती भी विशेष रूप से मौजूद थी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा हज कमेटी के सदस्य अकबर खान राणा ने की।

एसडीएम विरेंद्र सांगवान व हरियाणा हज कमेटी के सदस्य अकबर खान राणा ने मदरसे में तिरंगा फहराया। तिरंगा फहराने के बाद जन-मन-गण की धुन भी पहली बार बजाई गई। इस मौके पर जुटे लोगों ने आपसी सौहार्द को बढ़ाते हुए तिरंगे को सेल्यूट किया तथा जन-मन-गण गाया। अपने संबोधन में एसडीएम विरेंद्र सांगवान ने कहा कि हमारे जाति, धर्म, मजहब भले ही अलग-अलग हो परंतु हम सब भारतवासी हैं और हमें भारतवर्ष को आपसी भाईचारे और सामंजस्य के साथ तरक्की के पथ पर आगे ले जाने में अहम भूमिका निभानी होगी। हम सब का साथ ही हिंदुस्तान का विकास है और हमें समाज को विघटित करने वाली ताकतों और असामजिक तत्वों से सावधान रहना होगा। अपने संबोधन में अकबर खान राणा ने कहा कि कोई भी धर्म बुरा नहीं है और सभी धर्म आपसी सौहार्द की बात सिखाते हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से कविता शर्मा, नसीम अख्तर, कविता शर्मा, मंजू गौतम, सरोज भाटिया, नरेश सिंह बराड़, अरविंद शर्मा, इकबाल खान राणा, राधेश्याम थनई, अशोक शर्मा, ताराचंद भाटिया, चेतनदास भाटिया, अरूण खर्ब, वेदपाल खान, रवि थनई, मामुदीन, अब्दुल मजीद, धर्मबीर खान, अशोक दीन सहित काफी तादाद में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed