{"_id":"5a32c8934f1c1b60678c13d2","slug":"201513277587-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाह रे नगर परिषद, नाक तले अतिक्रमण, कौन करे कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह रे नगर परिषद, नाक तले अतिक्रमण, कौन करे कार्रवाई
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजारों में पीली पट्टी खींची, हिदायत दी मगर नहीं की कोई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
नगर परिषद ने अतिक्रमण रोकने के लिए पिछले महीने अभियान चलाकर शहर के बाजारों में पीली पट्टी खिंची थी, और दुकानदारों को हिदायत दी थी की वह पीली पट्टी के आग अपना सामान न रखें। लेकिन अब हालात यह है कि बाजारों के साथ नप कार्यालय के बाहर ही अतिक्रमण है।
नगर परिषद ने पिछले महीने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। नप ने सभी बाजारों में पीली पट्टी खिंचवाई और दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि लाइन से बाहर सामान रखा तो जब्त कर लिया जाएगा, और चालान किया जाएगा।
दुकानदारों को हिदायत तो दी मगर इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं की। अब बाजारों का हाल यह है कि अधिकतर दुकानदार पीली पट्टी के बाहर ही अपनी दुकान सजाए हैं। वाहन तो सभी पीली पट्टी से बाहर ही खड़े होते है। शहर के मैन बाजार, रानी तालाब क्षेत्र, सफीदो गेट क्षेत्र, पंजाबी बाजार, तांगा चौक, टाउन हॉल, जनता बाजार में अतिक्रमण की समस्या अधिक है।
विज्ञापन
नहीं बन पाई कमेटी
अतिक्रमण रोकने के लिए नगर परिषद ने नगर व्यापार मंडल के साथ मिलकर एक निगरानी कमेटी बनाने का फैसला किया था। मगर यह प्लान फाइलों में ही दब कर रह गया। धरातल पर कुछ नहीं हुआ।
कहां खड़े करें वाहन
शहर के बाजारों की मुख्य समस्या यह है कि यहां आसपास पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इस कारण मजबूरन दुकानदार अपने वाहन दुकानों के बाहर ही खड़े करते है। जो उपभोक्ता आते है, वे भी दुकानों के बाहर ही वाहन खड़ा करते है। दुकानदारों का कहना है कि उनके पास पार्किंग की व्यवस्था ही नहीं, तो वाहन कहां खड़ा करें।
चलाएंगे अभियान
अतिक्रमण करना गलत है। इसके लिए दुकानदारों को चेतावनी दी गई थी। जल्द ही फिर से अभियान चलाया जाएगा। जिस दुकानदार का सामान पीली पट्टी से बाहर होगा, उसका सामान जब्त किया जाएगा।
एसके चौहान, कार्यकारी अधिकारी
नगर परिषद