फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   201 corona infected in Jind, 333 patients recover and go home

जींद में 201 कोरोना संक्रमित मिले, 333 मरीज ठीक होकर घर गए

Sat, 15 May 2021 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
201 corona infected in Jind, 333 patients recover and go home
जींद। जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। जिले में शनिवार को कोरोना से किसी की भी मौत नहीं हुई। इसके साथ ही संक्रमित मरीज भी कम मिले। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में कोई नई मौत कोरोना संक्रमण के कारण नहीं हुई है। हालांकि कोरोना के कारण पहले मृत छह लोगों का आंकड़ा अब बढ़ाया गया है। पोर्टल पर अपडेट की पुष्टि हुई है। वहीं, रिपोर्ट में 201 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, शनिवार को 333 लोग ठीक होकर घर गए हैं। वहीं ऑक्सीजन का स्तर कम होने पर काफी मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। इन्हें आपतकालीन वार्ड के बाहर बेंच या अपने घर से लाई गई चारपाई पर ही ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से ऑक्सीजन दी जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को 931 लोगों की कोरोना जांच की गई। इनमें से 201 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं जिला में अब तक कुल 235145 लोगों की जांच की गई है। वहीं शनिवार को 1198 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनकी रिपोर्ट अगले दो दिन में आएगी। अब तक जिले में कुल 18731 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि 15772 मरीज ठीक हो चुके हैं। ऐसे में जिला में रिकवरी दर 84 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 2.13 है। शनिवार को कुल 333 लोगों ने कोरोना को हराया है। वहीं शनिवार को आई रिपोर्ट में जिला की संक्रमण दर 16.77 रहा है। जिला प्रशासन इसे आठ प्रतिशत पर लाने के लिए काम कर रहा है। जिला में मरने वालों की संख्या अब तक 399 पहुंच गई है। इसमें छह लोग ऐसे हैं, जिनकी मौत पहले हो चुकी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर यह अब अपडेट हुआ है।
विज्ञापन

जिले के लोग जिस प्रकार से काम कर रहे हैं, जल्द ही कोरोना से जीत जाएंगे। लोगों को और अधिक सतर्कता बढ़ाने की जरूरत है। विशेषकर ग्रामीणक्षेत्रों में लोगों को सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. पालेराम कटारिया, नोडल अधिकारी, कोविड-19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed