फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   20 new roadways buses launched on the road

Jind News: रोडवेज की 20 नई बसों को सड़क पर उतारा

Sat, 25 Nov 2023 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 25 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
20 new roadways buses launched on the road
24जेएनडी19-बस अड्डे पर खड़ी नई रोडवेज बसें, जिनकी पासिंग होने के बाद इन्हें रूटों पर ऑनरूट हो ग
जींद। रोडवेज बेड़े में शामिल 20 नई बसों को सड़क पर उतार दिया गया है। हालांकि अभी इन बसों को अस्थाई नंबर दिए गए हैं और फाॅस्टैग लगने बाकी हैं। फाॅस्टैग लगने तक बसों को हांसी, कैथल, असंध और रोहतक जैसे लोकल रूट पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

फाॅस्टैग लगने के बाद बसों को दिल्ली और चंडीगढ़ जैसे लंबे रूट पर भेजा जाएगा। इन 20 बस में से तीन बस नरवाना और तीन बस सफीदों उपकेंद्र में भेजी गई हैं जबकि 14 बस जींद मुख्यालय पर रखी गई हैं। अब जींद डिपो में रोडवेज बसों की संख्या 197 हो गई हैं, जिसमें किलोमीटर स्कीम की 37 बस शामिल हैं। किलोमीटर स्कीम वाली बसों पर चालक परिवहन समिति का आपरेटर और परिचालक रोडवेज कर्मचारी रहता है। वहीं बसों की संख्या को देखते हुए डिपो में चालक व परिचालकों की संख्या कम है। इस समय डिपो में 267 परिचालक व 243 चालक हैं। ओवरटाइम शून्य करने के लिए डिपो में 197 बसों पर 335 चालक व परिचालक की जरूरत है। ऐसे में बसों का संचालन सुचारू रूप से जारी रखने के लिए चालक व परिचालकों को 40 से 90 घंटे प्रतिमाह ओवरटाइम दिया जा रहा है।
विज्ञापन


रोडवेज डिपो में बसों की संख्या के हिसाब से कर्मचारियों की कमी है। हरियाणा कौशल निगम के तहत चालक व परिचालक की भर्ती की बजाय डिपो में स्थाई भर्ती की जानी चाहिए, जिससे युवाओं को रोजगार भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


--संदीप रंगा, राज्य उपप्रधान, हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ

रोडवेज बेड़े में 20 नई बसें शामिल हुई थी। इन पासिंग होने के बाद इन्हें रूट पर भेज दिया है। फाॅस्टैग लगने के बाद बसों को लंबे रूटों पर रवाना किया जाएगा।

--कमलजीत सिंह, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed