{"_id":"6a5e7cc04bd76115c50c12d2","slug":"20-beneficiaries-received-letters-of-intent-under-the-pradhan-mantri-awas-yojana-the-chairperson-handed-over-the-letters-jind-news-c-199-1-sroh1009-157034-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 20 लाभार्थियों को मिले लेटर ऑफ इंटेंट, चेयरपर्सन ने सौंपे पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 20 लाभार्थियों को मिले लेटर ऑफ इंटेंट, चेयरपर्सन ने सौंपे पत्र
विज्ञापन
20जेएनडी20: नगर परिषद कार्यालय में पात्र लाभार्थियों को लेटर ऑफ इंटेंट वितरित करते हुए डॉ. अनुर
जींद। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत नगर परिषद जींद ने सोमवार को 20 पात्र लाभार्थियों को लेटर ऑफ इंटेंट वितरित किए। नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी ने लाभार्थियों को पत्र सौंपते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का लक्ष्य हर जरूरतमंद परिवार को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध करवाना है ताकि कोई भी परिवार कच्चे या किराये के मकान में रहने को मजबूर न हो।
डॉ. अनुराधा सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को मकान निर्माण के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।योजना से लोगों का अपने घर का सपना पूरा हो रहा है और उनके जीवन स्तर में भी सुधार आ रहा है। उन्होंने कहा कि पक्का मकान परिवारों को सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ बच्चों के बेहतर भविष्य और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण में भी सहायक है।
उन्होंने बताया कि नगर परिषद जींद की ओर से अब तक बड़ी संख्या में पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाया जा चुका है। शेष लाभार्थियों को भी चरणबद्ध तरीके से योजना से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
चेयरपर्सन ने कहा कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था, जल निकासी, पार्कों के विकास, सड़क निर्माण, जल संरक्षण और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर परिषद लगातार कार्य कर रही है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के प्रवीण कुमार, उपप्रधान प्रतिनिधि हरीश कौशिक, नगर पार्षद सतपाल कुंडू, सतीश हरियाणवी, डॉ. बलबीर श्योराण और सुनील कुमार विक्की सहित अन्य लोग मौजूद रहे।