फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   2 lakh on the pretext of sending abroad, case registered

Jind News: विदेश भेजने का झांसा दे हड़पे दो लाख, मामला दर्ज

Fri, 16 Jun 2023 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 16 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
2 lakh on the pretext of sending abroad, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद । फर्जी दस्तावेज बनाकर, फर्जी फंड दिखा, विदेश भेजने का झांसा देकर दो लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। गढ़ी थाना पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।


गांव रसीदां निवासी सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी प्रिया जनवरी 2020 से यूके स्टडी वीजा पर गई हुई है। यूके लिए उसकी पत्नी ने स्पॉसर करने किया हुआ था। जिसके लिए उसे दस से 12 लाख रुपये के फंड की जरूरत थी। जिसके चलते उसने वह जिमी पटियाला से मिला। जिसने आरिजनल फंड शो करने 80 हजार रुपये की डिमांड की। जिसके बाद उसने तनुज मोदी से मिलवाया। जो फाइल प्रोसेस करता है। पूरी राशि दे दी गई। कुछ दिन के बाद यूके इमीग्रेशन की तरफ से मेल आई। जिसमे फेक फंडिंग करने पर उसे दस साल के बैन करने के बारे मे लिखा गया था। जिसके बाद उसकी पत्नी को भी वापस घर आना पड़ा। जब वह उनसे मिला तो उन्होंने कहा कि वह दोनों को वर्क वीजा पर दो साल के लिए का पुर्तगाल भेज देंगे। जिसकी एवज में उन्हें साढ़े पाच लाख रूपये देने होगें। जिसके लिए उन्होंने एक लाख 80 हजार रुपये की डिमांड की। यह राशि भी दे दी गई। जिसका काई रिस्पोंस नहीं आया। फिर माल्टा की बात कही। जिसके लिए 1 लाख रुपये की मांग की गई। फाइल जाम करवाने के बाद भी कोई रिस्पोंस नहीं आया जिसके चलते उसके लाखों रुपये खर्च हो गए। बावजूद इसके उन्हें न तो विदेश भेजा गया और न ही उनकी राशि वापस लौटाई गई। गढ़ी थाना पुलिस ने सोनू की शिकायत पर जिमी, तनुज मोदी समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed