फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   2 kilometers voters go to vote

दो किलोमीटर मतदान करने जाते हैं विश्वकर्मा कालोनी के वोटर

Fri, 18 Oct 2019 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
2 kilometers voters go to vote
चुनाव आयोग दावा करता है कि उन्होंने ऐसी व्यवस्था कर दी है कि मतदाताओं को अपने घर से ज्यादा दूर मतदान करने के लिए नहीं जाना पड़ता। इसके विपरीत इस्माइलपुर रोड पर बिसना भट्ठा के निकट नरवाना की श्री विश्वकर्मा कॉलोनी के वोटरों को बाबा गैबी साहिब मंदिर के निकट राजकीय कन्या स्कूल में मतदान करने के लिए जाना पड़ता है। श्री विश्वकर्मा कॉलोनी से राजकीय कन्या स्कूल की दूरी दो किलो मीटर बताई गई है। इतनी दूर वोट करने के लिए जाने में महिलाओं और बुुजुर्गों को काफी दिक्कतें आती हैं, जिस कारण यहां के काफी वोटर अपने वोट से वंचित रह जाते हैं। यहां के वोटर लाभ सिंह धीमान ने बताया कि हर बार उन्हें मतदान करने के लिए काफी दूर जाना पड़ता है। दो किलोमीटर की दूरी होने के कारण उनकी कॉलोनी का मतदान प्रतिशत काफी कम रह जाता है। महिलाएं दूर जाने में दिक्कत महसूस करती हैं। बुजुर्ग महिलाएं और पुरुष भी मतदान करने के लिए नहीं जा सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed