फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   2:36 minutes of a hand-made vase

एक हाथ से 2.36 मिनट में बनाया फूलदान

Tue, 23 Dec 2014 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Tue, 23 Dec 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
आठ फीट दो इंच की चाय की केतली बनाकर चाइना का रिकॉर्ड तोड़कर लिम्का बुक में नाम दर्ज कराने वाले कालवा गांव निवासी मूर्ति कलाकार मास्टर रामकिशन ने एक हाथ से 2.36 मिनट में एक फूलदान बनाकर एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
विज्ञापन


मूर्ति कलाकार रामकिशन ने सोमवार को यहां पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि उसने यह रिकॉर्ड डीएवी स्कूल थर्मल पावर पानीपत में संस्था के निदेशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी की मौजूदगी में किया। डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी व योगेश्वरदत्त त्यागी ने इस दौरान स्टॉप वाच में टाइम जांचकर टाइम कीपर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन


मास्टर रामकिशन ने कहा कि इस तरह के रिकार्ड कायम करने का उनका मुख्य उद्देश्य लोगाें में मूर्ति कला के प्रति जिज्ञासा पैदा कर मूर्ति कला को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आने वाली पीढ़ी इस कला को सीखकर अपना रोजगार चला सकती है। उनका प्रयास लुप्त हो रही क्ले मॉडलिंग की इस कला को जिंदा रखना है।

मास्टर रामकिशन इससे पहले तवांग में एसएसबी की 38वीं बटालियन के जवानों को भी मूर्ति कला के गुर सीखा चुका है। मास्टर रामकिशन ने बताया कि एसएसबी के अधिकारियों के निमंत्रण पर उसने 4 दिन में मात्र 30 घंटे कार्य करके सीमा सुरक्षा प्रहरी की 8 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई थी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed