फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   197396 metric tonnes of paddy purchased in the district

Jind News: जिले में 197396 मीट्रिक टन धान की खरीद

Sun, 09 Nov 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 09 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
197396 metric tonnes of paddy purchased in the district
09जेएनडी52: शहर की अनाजमंडी में हो रहा धान का उठान। संवाद
जींद। जिले की मंडियों में आवक अधिक होने से रविवार को केवल धान की उठान किया गया। रविवार को धान की खरीद नहीं की गई। इसके लिए सभी मंडियों में किसानों को पहले ही सूचना दी गई थी। जिले में कुल 197396 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन

इनमें नरवाना मंडी में 95014 मीट्रिक, उचाना में 18015 मीट्रिक, सफीदों में 20459 मीट्रिक, धमतान में 25331 मीट्रिक, पिल्लूखेड़ा में 12399 मीट्रिक, अलेवा में 6681 मीट्रिक, गढ़ी में 9110 मीट्रिक, खरल में 4154 मीट्रिक, मंगलपुर में 1861 मीट्रिक, नगूरा में 2067 मीट्रिक, जींद मंडी में 1314 मीट्रिक और काबरछा में 991 मीट्रिक धान की खरीद दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सरकारी एजेंसियों द्वारा भी खरीद कार्य पूरी पारदर्शिता और कुशलता के साथ जारी है। फूड विभाग ने 121368 मीट्रिक, हैफेड ने 41879 मीट्रिक और एचडब्ल्यूसी ने 34149 मीट्रिक धान की खरीद की है। डीसी ने निर्देश दिए कि किसानों को भुगतान समय पर और सीधे उनके बैंक खातों में किया जाए, ताकि उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे धान को अच्छी तरह सुखाकर और साफ-सुथरा करके ही मंडी में लाएं, ताकि नमी की वजह से किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों की हर संभव मदद के लिए तत्पर है और उनके हितों की रक्षा के लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसान पराली जलाने से बचें और इसके वैकल्पिक प्रबंधन उपायों को अपनाएं। पराली जलाने से जहां वायु प्रदूषण बढ़ता है, वहीं मिट्टी की उपजाऊ शक्ति भी प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed