फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   दो सप्ताह बाद भी जैजैवंती में नहीं सुधरे बाढ़ से हालात, करीब 400 एकड़ में पांच फुट तक भरा पानी, गेहूं की बिजाई पर संशय

दो सप्ताह बाद भी जैजैवंती में नहीं सुधरे बाढ़ से हालात, करीब 400 एकड़ में पांच फुट तक भरा पानी, गेहूं की बिजाई पर संशय

Tue, 09 Oct 2018 12:31 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
दो सप्ताह बाद भी जैजैवंती में नहीं सुधरे बाढ़ से हालात, करीब 400 एकड़  में पांच फुट तक भरा पानी, गेहूं की बिजाई पर संशय
दो सप्ताह बाद भी जैजैवंती में नहीं सुधरे हालात, 400 एकड़ में पांच फुट तक भरा पानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना जुलाना क्षेत्र में आई बाढ़ के दो सप्ताह बाद भी लोग जलभराव के दंश को झेल रहे हैं। जैजैवंती गांव में कई घरों में अभी तक पानी घुसा है और प्रशासन इसको निकालने के लिए कोई भी कमद नहीं उठा पाया है। इससे ग्रामीणों में रोष है। गांव में अभी तक पांच फुट तक पानी भरा है। इसके चलते गांव की करीब 400 एकड़ फसल बर्बाद हो गई है और गेहूं की फसल की बिजाई होने पर भी संशय है।
दो सप्ताह पहले क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश से जैजैवंती गांव व खेतों में तीन से पांच फुट तक पानी भरा है। गांव के चारों और पानी ही पानी है। अब भी गांव में कई घरों में पानी खड़ा है। पानी से गांवों में दर्जनों घरों में दरार आ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में फसल खराब होकर सड़ रही है। पानी की निकासी नहीं होने पर अब लोग भारी परेशानी में हैं।
विज्ञापन

जैजैवंती गांव में अब भी पानी खड़ा है। कई घरों में पानी से दरार भी आ गई है। करीब 400 एकड़ जमीन के तीन से पांच फूट तक पानी जमा है। पानी निकासी को लेकर पंचायत एसडीम से मिली थी। एसडीएम ने गांव का मौका-मुआयाना भी किया था और अधिकारियों को पानी निकालने के आदेश दिए थे। अधिकारियों की लेट-लतीफी के कारण आज में गांव तथा खेतों में कई फूट पानी खड़ा है। पानी के देखकर लग रहा है कि गेहूं की बिजाई भी संभव नहीं लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--राजेश गोयत, सरपंच जैजैवंती
सफेद हाथी साबित हो रहे हैं रेलवे अंडरपास
करोड़ों की लागत से बने रेलवे अंडरपास सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि सरकार ने अंडरपास तो बनवा दिए, लेकिन बरसात के पानी की निकासी की कोई भी व्यवस्था नहीं की। इससे अंडरपास में 10 से 12 फीट पानी भर जाता है। किसानों को जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन को पार करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। दिल्ली-बठिंडा रेलवे सेक्शन पर अधिकतर अंडर पास में साल भर पानी भरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed