फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   एस्मा के तहत गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार देर शाम रिहा हुए रोडवेज कर्मचारियों का वर्कशॉप में स्वागत

एस्मा के तहत गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार देर शाम रिहा हुए रोडवेज कर्मचारियों का वर्कशॉप में स्वागत

Sun, 09 Sep 2018 01:00 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
एस्मा के तहत गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार देर शाम रिहा हुए रोडवेज कर्मचारियों का वर्कशॉप में स्वागत
गिरफ्तारी के बाद रिहा हुए रोडवेज कर्मचारियों का स्वागत
विज्ञापन

अब दस सितंबर को काला दिवस मना कर प्रदर्शन करेंगे रोडवेज कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। एस्मा के तहत गिरफ्तारी के बाद रिहा हुए रोडवेज कर्मचारियों की शनिवार को ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रधान अनूप सहरावत की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। अनूप सिंह सहरावत ने कहा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदेश सरकार ने दमन नीति अपनाते हुए कर्मचारियों पर लाठी चार्ज किया। इससे प्रदेश सरकार की छवि खराब हो रही है। प्रदेश सरकार रोडवेज विभाग को निजीकरण की तरफ ले जाना चाहती है। जिसके विरोध में प्रदेश भर के रोडवेज कर्मचारियों ने इसके विरोध में हड़ताल कर शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया था। सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की वजाय लाठी चार्ज किया। किलोमीटर स्कीम के विरोध में भी पहले कर्मचारी हड़ताल करने को मजबूर हुए थे। एस्मा जैसे कानून के विरोध में जब कर्मचारियों ने हड़ताल कर उसे हटाने की मांग की तो सरकार ने दमनकारी नीति अपनाते हुए कर्मचारियों पर लाठी चार्ज किया। अनूप ने कहा कि हड़ताल में शामिल चार कर्मचारियों को सेवा से निलबिंत किया गया। जिससे कर्मचारियों में प्रदेश सरकार के प्रति भारी रोष है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों से हर कर्मचारी परेशान है। शांतिपूर्वक मांगों को लेकर प्रदर्शन को रोकते हुए सरकार ने एस्मा के तहत कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। इसके विरोध में रोडवेज कर्मचारी कल रोष प्रकट करते हुए काले दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर संदीप, सुरेंद्र, सोनु, राजेश, अनिल शर्मा, रामबीर, देवेंद्र, प्रदीप, दीपक, अनिल व देवेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed