फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   डाकिया नहीं देने आता डाक, बैंक नहीं दे रहा लोन के लाखों रुपये

डाकिया नहीं देने आता डाक, बैंक नहीं दे रहा लोन के लाखों रुपये

Wed, 07 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
डाकिया नहीं देने आता डाक, बैंक नहीं दे रहा लोन के लाखों रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सफीदों। गांव भागखेड़ा में मंगलवार को एसडीएम विरेंद्र सांगवान द्वारा अपना 34वां खुला दरबार लगाया गया। खुले दरबार का उद्घाटन डीसी अमित खत्री ने किया। लोगों की समस्याएं सुनने के लिए जनता दरबार में विधायक जसबीर देशवाल भी मौजूद रहे। इस अवसर पर डीसी अमित खत्री ने रक्तदान का भी शुभारंभ किया। इसमें 38 युवाओं ने रक्तदान किया। डीसी अमित खत्री ने कहा कि शिक्षा विकास का आधार होता है। इसलिए बच्चों को गुणवत्ता परक शिक्षा दिलवाएं, ताकि वे देश के सभ्य नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में अपनी अति महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकें। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें। नशा जीवन को बर्बाद कर देता है। उन्होंने नशे से समाज पर पढ़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे से न केवल धन की हानि होती है, बल्कि स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।

खुले दरबार में सात लोगों के नए आधार कार्ड बनाए गए, 12 लोगों के आधार कार्ड की कमियों को दूर किया गया। 49 लोगों ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए पंजीकरण करवाया गया।, जिनमें से 35 पंजीकृत फाइलों को मौके पर ही पास किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में लोगों के राशन कार्ड, वोटर कार्ड भी बनवाए गए। इस खुले दरबार में एसडीएम के समक्ष लोगों ने 55 समस्याएं रखी। इसमें कुछ का मौके पर ही निपटारा किया गया। लोगों ने बिजली के तार, पेंशन, राशन कार्ड आदि के साथ गांव भागखेड़ा के लोगों ने अपने डाकिये के खिलाफ भी शिकायत दी। शिकायत में ग्रामीणों ने कहा कि डाकिया उनकी डाक नहीं पहुंचाता है जोकि गलत बताकर उसेे वापिस भेज देता है। इससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। वहीं गांव के धर्मर्बीर ने गांव गांगोली में बने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों पर उसके किराना की दुकान के लिए आए लाखों रुपये के लोन के पैसे नहीं देने के आरोप लगाए। इन सभी शिकायतों पर एसडीएम विरेंद्र सांगवान ने नोटिस जारी कर कार्रवाई करने के आदेश दे दिए। विधायक जसबीर देशवाल ने भी रक्त दाताओं की जमकर प्रशंसा की और कहा कि रक्तदान महादान होता है। क्योंकि रक्त दाताओं द्वारा किए गए रक्तदान से ही अनेक लोगों की जान बचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed