फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   19 new dengu case in city

जिले में डेंगू के 19 नए पॉजिटिव मिले

Wed, 20 Oct 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
19 new dengu case in city
जिले में मंगलवार को 23 डेंगू के मामले आने के बाद बुधवार को फिर से 19 डेंगू पॉजिटिव केस आए हैं। जींद के नागरिक अस्पताल में 36 लोगों की जांच हुई, जिनमें से 11 पॉजिटिव मिले जबकि सिविल सर्जन कार्यालय पानीपत से मिली रिपोर्ट के अनुसार जींद के आठ लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं, जिन्होंने नागरिक अस्पताल पानीपत में अपनी जांच करवाई है। नगर परिषद ने अभी तक आधे शहर में ही फॉगिंग की है। डेंगू के बढ़ते केसों का कारण फॉगिंग नहीं होना भी है।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन मलेरिया डॉ. तीर्थ बागड़ी ने बताया कि बुधवार को जींद शहर निवासी 38 वर्षी व्यक्ति, लखमीरवाला निवासी 31 वर्षीय युवक, सेक्टर-11 निवासी 21 वर्षीय युवक, 42 वर्षीय महिला व 50 वर्षीय व्यक्ति, रामराय गेट निवासी 50 वर्षीय महिला, चांदपुर निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति व 21 वर्षीय महिला, गांव अहीरका निवासी 64 वर्षीय व्यक्ति, जींद निवासी 65 वर्षीय महिला, सुभाष नगर निवासी 11 वर्षीय बच्ची की रिपोर्ट नागरिक अस्पताल जींद से पॉजिटिव मिली है। वहीं सिविल सर्जन कार्यालय पानीपत से मिली रिपोर्ट के अनुसार सफीदों निवासी 27 वर्षीय युवक, 66 वर्षीय महिला, गांव मुआना निवासी 26 वर्षीय युवक, गांव बसीनी निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति, सफीदों शहर निवासी 37 वर्षीय युवक, जींद निवासी 43 वर्षीय महिला, बागड़ू कलां निवासी 39 वर्षीय व्यक्ति तथा जींद निवासी 32 वर्षीय युवक कश्ी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब तक 103 लोगों की इस वर्ष रिपर्ट डेंगू पॉजिटिव आ चुकी है।
विज्ञापन

जींद शहर की आबादी लगभग तीन लाख के आसपास है। शहर में फॉगिंग की जिम्मेदारी नगर परिषद की है। नगर परिषद के पास केवल एक ही फॉगिंग मशीन है, जिससे अब तक केवल आधे शहर में ही फॉगिंग हो पाई है। अब तक आए डेंगू पॉजिटिव में 30 प्रतिशत अकेले जींद शहर से ही हैं। नगर परिषद के मुख्य स्वच्छता निरीक्षक मोोहन भारद्वाज ने कहा कि नगर परिषद की टीम शहर में लगातार फॉगिंग कर रही है। एक-दो दिन में पूरे शहर को कवर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
बरसात के मौसम के बाद डेंगू के मामले सामने आते हैं लेकिन इस बार अधिक मामले आए हैं। लोगों को बहुत सावधानी रखनी होगी। अपने घर के अंदर छिपे हुए मच्छरों को मारना होगा। घर में छिपे हुए मच्छर ही डेंगू फैलाते हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है। बुखार पीड़ित लोगों को नागरिक अस्पतालों में अपनी जांच करवानी चाहिए।
--डॉ. तीर्थ बागड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed