फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   19 members of the city government sit on strike, MLA accused of discrimination

Jind News: शहर की सरकार के 19 सदस्य बैठे धरने पर, विधायक पर भेदभाव के आरोप

Tue, 12 Dec 2023 11:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 12 Dec 2023 11:33 AM IST
विज्ञापन
19 members of the city government sit on strike, MLA accused of discrimination
जींद। शहर की सरकार नगर परिषद के 19 सदस्यों ने विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को नगर परिषद के 19 सदस्य नगर परिषद कार्यालय में धरने पर बैठ गए। सभी ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन पर भेदभाव के आरोप लगाए। पार्षदों ने कहा कि नगर परिषद अधिकारी विधायक के कहने पर उनके वार्डों के काम नहीं करवा रहे हैं। विधायक का नगर परिषद में हस्तक्षेप बढ़ गया है। यदि उनके वार्डों में विकास कार्य नहीं हुए तो वह अपने-अपने वार्ड के लोगों को साथ लेकर शहर में प्रदर्शन करेंगे और सड़क को जाम कर देंगे। विधायक ने सभी पार्षदों को कांग्रेसी बताया है जबकि धरने पर बैठे कई पार्षद भाजपा के पदाधिकारी हैं।
विज्ञापन

शहर में 31 वार्ड हैं। नगर परिषद की चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी हैं। डॉ. अनुराधा सैनी भाजपा की टिकट पर चुनाव जीतीं थीं। उनके ससुर डॉ. राज सैनी भाजपा के जिला महामंत्री हैं। पार्षदों का विधायक के साथ विवाद पहले भी हो चुका है। विधायक के खिलाफ यह पार्षद शिकायत भी कर चुके हैं। विधायक अपने चहेते पार्षद को नगर परिषद में उपप्रधान बनाना चाहते थे, लेकिन दूसरे पक्ष के पार्षदों ने सर्वसम्मति से अर्चना शर्मा को उपप्रधान चुन लिया। इसके बाद विधायक और दूसरे गुट में राजनीति शुरू हो गई। वार्ड नंबर 21 से पार्षद सतपाल कुंडू ने कहा कि विधायक ने सभी अधिकारियों को भय दिखाकर उनके वार्डों में काम नहीं करवाने के लिए बोल रखा है। उनके वार्ड के छह-छह महीने पहले एस्टीमेट बने थे, लेकिन आज तक काम नहीं हुए हैं। 19 पार्षदों के वार्डों में एक भी लाइट नहीं लगी, जबकि अन्य 12 पार्षदों के वार्डों में कई-कई करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
चेयरपर्सन गुट के पार्षदों ने खोला मोर्चा
चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी के गुट के 19 पार्षद अब नगर परिषद के कामकाज में विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के हस्तक्षेप के विरोध में आंदोलन के रास्ते पर चल पड़े हैं। धरने पर बैठे पार्षद हरीश अरोड़ा, सियाराम गोयल, राकेश चुघ, महावीर रेढू, सतपाल कुंडू, सुनील विकी, संजय वत्स, संतोष श्योराण, राजकुमार कश्यप, सतीश हरियाणवी ने कहा कि विधायक नगर परिषद में विकास कार्यों में अनुचित हस्तक्षेप कर रहे हैं। विधायक को नगर परिषद के 31 पार्षदों की जगह अपने गुट के केवल 12 पार्षद नजर आ रहे हैं। अब नगर परिषद ने वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने का जो टेंडर जारी किया है, उसमें विधायक गुट के पार्षदों के वार्ड में 100-100 लाइट मंजूर की गई हैं, जबकि चेयरपर्सन गुट के पार्षदों के वार्डों में केवल 20-20 लाइट दी गई हैं। चेयरपर्सन गुट के पार्षदों के काम जब अधिकारियों के पास जाते हैं तो विधायक के इशारे पर अधिकारी कार्यों में कोई न कोई कमी निकाल कर विकास कार्य रोक देते हैं। विधायक गुट के पार्षदों के विकास कार्य तुरंत मंजूर कर दिए जाते हैं। इस तरह का भेदभाव सहन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
विधायक ने कहा धरना देने वाले कांग्रेसी
विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि धरने पर बैठे पार्षद केवल राजनीति कर रहे हैं। यह कांग्रेसी सोच के लोग हैं। यह पार्षद विकास कार्यों में रोड़ा अटकाने का काम कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि नगर परिषद में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उनके लिए सभी वार्डों के लोग समान हैं।

बॉक्स
भाजपा के लोग भी धरने पर
पार्षद सतपाल कुंडू ने कहा कि विधायक पार्षदों को कांग्रेसी बता रहे हैं, जोकि सरकार झूठ बोल रहे हैं। वार्ड-11 के पार्षद हरीश अरोड़ा जेजेपी से हैं। वार्ड-26 के पार्षद सियाराम गोयल भाजपा के पदाधिकारी हैं। वार्ड-12 के पार्षद राकेश चुघ, पार्षद सतीश हरियाणवी भाजपा से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed