फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   19 gram panchayats that meet the parameters of TB-free India campaign will be honored

Jind News: टीबीमुक्त भारत अभियान के पैरामीटर पर खरा उतरने वाली 19 ग्राम पंचायतें होंगी सम्मानित

Mon, 24 Jun 2024 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 24 Jun 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
19 gram panchayats that meet the parameters of TB-free India campaign will be honored
23जेएनडी13 : सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल। संवाद
जींद। केंद्र सरकार के टीबीमुक्त भारत अभियान के तहत ग्रामीण अंचल में निर्धारित पैरामीटर पर खरा उतरने वाली 19 ग्राम पंचायतों को जिला प्रशासन सम्मानित करेगा। उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा इन ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों को सोमवार को लघु सचिवालय कॉन्फ्रेंस हॉल में स्मृति चिह्न और प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

उझाना ब्लॉक से गांव नारायणगढ़, दातासिंहवाला, रेवर, नरवाना ब्लॉक से गांव खानपुर, उचाना ब्लॉक से गांव तारखा, उदयपुर और नचार खेड़ा, पिल्लूखेड़ा ब्लॉक से गांव खरक गादिया, मालसरीखेड़ा और लुदाना, सफीदो ब्लॉक से गांव जयपुर और रजानाखुर्द, जुलाना ब्लॉक से गांव बूढ़ाखेड़ा लाठर, भगता खेड़ा, बहबलपुर, किशनपुरा और पडाना तथा जींद ब्लॉक से गांव रामराये खेड़ा और लखमीरवाला शामिल हैं। जनवरी से दिसंबर 2023 तक के दौरान किए गए सर्वे में यह भी पाया गया कि गांव दातासिंहवाला, खरकगादिया, मालासरी खेड़ा, बहबलपुर, रामराये खेड़ा, लखमीरवाला में टीबी का कोई मरीज नहीं मिला था।
विज्ञापन

यह था पैरामीटर
टीबीमुक्त भारत अभियान के जो पैरामीटर निर्धारित किए गए थे, उनमें एक हजार की आबादी पर कम से कम 30 प्रतिशत लोगों के टीबी टेस्ट हुए हुए हों। एक हजार की आबादी पर एक या एक भी टीबी का मरीज नहीं मिला हो। इलाज का सक्सेस रेट 85 प्रतिशत रहा हो। बलगम टीबी से संबंधित मरीज का 60 प्रतिशत सीबीनेट टेस्ट हुआ हो। इस टेस्ट से यह पता चलता है कि बलगम से संबंधित मरीज पर कौन सी दवाई काम करती है। इसके अलावा निक्षय पोषण योजना के तहत सभी मरीजों को सही पोषण के लिए 500 रुपये प्रतिमाह मिले हों और और प्रधानमंत्री टीबीमुक्त भारत अभियान के तहत सभी मरीज किसी न किसी ग्रामीण ने गोद लिया हो, जिसमें गोद लेने वाले व्यक्ति ने मरीज को उपचार के दौरान पोषण किट जाती है। सिविल सर्जन डाॅ. गोपाल गोयल व डिप्टी सिविल सर्जन (टीबी प्रभारी) डाॅ. पालेराम ने बताया कि टीबीमुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य मंत्रालय ने गांवों के लिए कुछ पैरामीटर निर्धारित किए हुए थे। इन पैरामीटर को पूरा करनने वाली पंचायतों को सोमवार को सम्मानित किया जाएगा।

23जेएनडी13 : सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल। संवाद

23जेएनडी13 : सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed