{"_id":"66aac6dbdaeb1a922309a3f4","slug":"19-complaints-received-in-samadhan-camp-11-resolved-jind-news-c-199-1-jnd1001-120813-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: समाधान शिविर में आई 19 शिकायतें, 11 का निपटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: समाधान शिविर में आई 19 शिकायतें, 11 का निपटान
विज्ञापन
31जेएनडी17: शिकायतों की सुनवाई करते हुए एसडीएम मनीष कुमार फोगाट। संवाद
सफीदों। नगर के लघु सचिवालय में लगाए गए समाधान शिविर में 19 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 11 शिकायतों को एसडीएम मनीष फोगाट ने मौके पर निपटान कर दिया। एसडीएम मनीष फोगाट ने बताया कि समाधान शिविरों में अभी तक जो भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं, उनमें से अधिकतर शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। इसके अलावा शेष बची शिकायतों के समाधान जल्द करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का शिकायतकर्ता की पीपीपी आईडी, संबंधित विभाग और शिकायत के विवरण के साथ दस्तावेजीकरण किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस में आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक लिखित शिकायत लेकर आएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा समस्याओं के समाधान को लेकर पूरी गंभीरता के साथ एक्शन लिया जाता है और जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाता है।
उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, नगर परिषद से जुड़ी समस्याओं, पंचायती राज या फिर किसी अन्य विभाग की समस्या हो तो शिविर में उनका समाधान कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का एक ही छत के नीचे जल्द से जल्द समाधान करना है। इस अवसर पर तहसीलदार राजेश गर्ग, सफीदों खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी नरेश शर्मा, सिंचाई विभाग के एसडीओ बिजेंद्र सिंह, एसईपीओ शकूर खान, जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।