फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   188626 MT paddy has been purchased so far in the district

Jind News: जिले में अब तक 188626 एमटी धान की हुई खरीद

Tue, 05 Nov 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 05 Nov 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
188626 MT paddy has been purchased so far in the district
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि जिले की अनाज मंडियों में अब तक 1,88,626 मीट्रिक टन धान तथा 1950.99 मीट्रिक टन बाजरा खरीदा जा चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अलेवा में 8940, धमतान में 22238 धनोरी में 4232, गढ़ी में 9638, जींद में 2559, जुलाना में 95, खरल में 1722, काब्रछा में 1008, मंगलपुर में 2520, नगूरां में 2072, नरवाना में 90997, पिल्लूखेड़ा में 14400, सफीदों में 17610 और उचाना मंडी में 10595 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है।

जिले की मंडियों में फूड विभाग ने 150329 मीट्रिक टन, हैफेड ने 32214 मीट्रिक टन और एचडब्ल्यूसी ने 6083 मीट्रिक टन धान खरीदा है। अब तक 167126 मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है। इसमें से फूड विभाग ने 138037 मीट्रिक टन, हैफेड ने 26040 मीट्रिक टन और एचडब्ल्यूसी ने 3049 मीट्रिक टन धान का उठान कार्य पूरा किया हैं। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे धान की फसल की कटाई के बाद फसल अवशेषों को आग न लगाएं। फसल अवशेषों को जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है। पशुओं के लिए चारे की कमी होती है। किसान फसल अवशेषों का उचित प्रबंध करें। फसल अवशेषों से पशुओं के लिए चारा भी बनाया जा सकता है। किसान कृषि यंत्रों की मदद से फसल अवशेषों की गांठ इत्यादि बनाकर बेच सकते हैं। फसल अवशेष को मिट्टी में मिलाकर भूमि की उपजाऊ शक्ति को बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed