फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   15 दिन में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी का होगा अन्य पार्टी से गठबंधन : राजकुमार सैनी

15 दिन में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी का होगा अन्य पार्टी से गठबंधन : राजकुमार सैनी

Sun, 03 Feb 2019 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
15 दिन में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी का होगा अन्य पार्टी से गठबंधन : राजकुमार सैनी
तीन पार्टियां संपर्क में, एक पार्टी से 15 दिन में हो जाएगा गठबंधन : सैनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पंद्रह दिन में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी का एक अन्य पार्टी से हरियाणा में गठबंधन होने जा रहा है। यह गठबंधन लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ेगा। हरियाणा में अगली सरकार लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की होगी। यह बात लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो एवं सांसद राजकुमार सैनी ने कही।
उन्होंने कहा कि जींद उपचुनाव में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की जीत निश्चित थी, लेकिन सरकारी तंत्र का कुछ लोग शिकार हो गए और उनकी पार्टी हार गई। उन्होंने कहा कि इतना सब होने के बाद भी उनकी पार्टी ने सम्मानजनक वोट प्राप्त किए और दूसरी पार्टियों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। सांसद सैनी धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीन पार्टियों के नेता उनके संपर्क में हैं। अब यह फैसला उनके कार्यकर्ताओं को लेना है कि वे किस पार्टी से गठबंधन करेंगे। उन्होंने किसी पार्टी का नाम नहीं बताया, लेकिन कहा कि 15 दिन में इस गठबंधन का ऐलान कर दिया जाएगा। आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव गठबंधन के तहत लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की जीत निश्चित थी, लेकिन भाजपा ने एक साजिश के तहत उनके लोगों को बरगला लिया और जीत हासिल की। पार्टी का यह पहला चुनाव था। यह चुनाव काफी कुछ सिखा गया है। इसलिए आगे से कमियों को दूर करके नए जोश के साथ चुनाव लड़ा जाएगा और जीत हासिल की जाएगी। उन्होंने कहा कि वह किसी वर्ग विशेष के खिलाफ नहीं हैं। उनका मकसद सभी वर्गों को उनकी जनसंख्या के अनुसार उनका हक दिलाना है। उनकी विचारधारा से प्रभावित होकर तीन पार्टियों ने उनके साथ गठबंधन करने का प्रस्ताव रखा है। जल्द ही यह गठबंधन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के बड़े नेता ने दिया बड़ा प्रलोभन : विनोद आशरी
लोसुपा के जींद उपचुनाव में प्रत्याशी रहे पंडित विनोद आशरी ने कहा कि वह अपने एक कार्यकर्ता से मिलने गए थे। वहां पर भाजपा के एक बड़े नेता पहुंचे। उन्होंने उनके सामने खाली चेक रखते हुए कहा कि जितनी भी चाहे रकम भर लो। आशरी ने कहा कि वह इस प्रस्ताव को ठुकरा आए, क्योंकि वे लोसुपा के एक सच्चे सिपाही हैं और सिपाही कभी बिका नहीं करते। उन्होंने हार की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि वह कई कारणों से हारे हैं। इसलिए हार की पूरी जिम्मेदारी उनकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed