{"_id":"5c5730b2bdec2227203737d7","slug":"181549217970-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अगली कक्षा में प्रवेश करने के लिए प्राइमरी स्कूल के बच्चों को सक्षम परीक्षा करनी होगी पासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अगली कक्षा में प्रवेश करने के लिए प्राइमरी स्कूल के बच्चों को सक्षम परीक्षा करनी होगी पासत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगली कक्षा में प्रवेश के लिए प्राइमरी स्कूल के बच्चों को देनी होगी सक्षम परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। सफीदों खंड को सक्षम बनाने के लिए जिला स्तर व स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को भी लगे सरकारी स्कूलों में जाकर निरीक्षक किया। इतना ही नहीं बीईओ डॉ. नरेश वर्मा और एसडीएम मनदीप कुमार ने तीसरी, पांचवीं और सातवीं कक्षा के बच्चों को सक्षम बनाने के लिए उनकी कक्षाएं भी लीं। चार फरवरी को सभी स्कूलों में इन तीनों कक्षाओं के बच्चों की प्री-घोषणा परीक्षा होनी है। साथ ही सफीदों को सक्षम बनाने के लिए शिक्षा विभाग केे पंचकूला हेड ऑफिर से उच्च अधिकारी अजय ठाकुर, डाइट ईक्कस के प्राचार्य नवीन नारा और जिला परियोजना संयोजक राजकुमार अहलावत ने भी स्कूलों का जायजा लिया।
एसडीएम मनदीप कुमार और बीईओ डॉ. नरेश वर्मा ने बताया कि पूरे प्रदेश में तीसरी, पांचवीं और सातवीं कक्षा के बच्चों की 12 फरवरी को फाइनल सक्षम परीक्षा होनी है। यह परीक्षा सभी स्कूलों में होगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले जिला शिक्षा अधिकारी अजीत श्योराण और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ब्रह्म प्रकाश राणा भी शिक्षा अध्यापकों की तीन बार बैठक ले चुके हैं, ताकि बच्चों को परीक्षा में कोई परेशानी नहीं हो। इससे पहले इन कक्षाओं के बच्चों को ऐसे ही पास करके अगली कक्षा में भेज दिया जाता था, पर अब सभी बच्चों को अपने विषय से संबंधित सक्षम परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में पास होने वाले बच्चों को ही अगली कक्षा में दाखिला दिया जाएगा। सक्षम के तहत 12 फरवरी को परीक्षा होनी है। चार फरवरी को सफीदों के सभी स्कूलों में प्री-परीक्षा होगी। यह परीक्षा इसलिए होगी ताकि बच्चों में यदि कोई कमी हो तो, इस परीक्षा में पता लगाया जा सके ताकि वह 12 फरवरी को होने वाली परीक्षा को पास कर सकें। चार फरवरी से 12 फरवरी तक के बीच के समय में बच्चों की इस प्री-परीक्षा में पाई जाने वाली कमी को दूर किया जाएगा।