फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   रूपगढ़ की प्राथमिक पाठशाला में घुसा बारिश का पानी, दीवारों में आई दरार, खतरे में बचपन

रूपगढ़ की प्राथमिक पाठशाला में घुसा बारिश का पानी, दीवारों में आई दरार, खतरे में बचपन

Sat, 28 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
रूपगढ़ की प्राथमिक पाठशाला में घुसा बारिश का पानी, दीवारों में आई दरार, खतरे में बचपन
रूपगढ़ की प्राथमिक पाठशाला में घुसा बारिश का पानी, दीवारों में आई दरारें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शहर से सटे रूपगढ़ गांव स्थित राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला में बारिश का पानी कमरों में घुस रहा है। इससे स्कूल में बने चार कमरों में दरारें आ गई हैं। कई जगह से छत से प्लास्टर गिर रहा है। इसके चलते स्कूल में स्कूल में आने वाले विद्यार्थी व उनके अभिभाव असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। शुक्रवार को शिक्षक-अभिभावक मीटिंग के दौरान कुछ अभिभावकों ने यह मुद्दा उठाया।
ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को प्रस्ताव डालकर कमरों को कंडम घोषित कर, नए कमरे बनवाने की मांग की है। शुक्रवार को हुई मीटिंग में शिक्षकों ने कहा कि उनकी तरफ से विभाग के अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है। मीटिंग के दौरान अभिभावकों ने कहा कि स्कूल के चार-पांच कमरों में बारिश का पानी घुसने से कमरों में दरार आ चुकी है। लेंटर से बनी छत का प्लास्टर नीचे गिरनी शुरू हो चुका है। बच्चे हर दम खतरे में रहते हैं। स्कूल में एक कमरा को छोड़कर सभी कमरे खस्ताहाल हो चुके हैं। इससे अभिभावकों को डर सता रहा है।
विज्ञापन

पंचायत भेज चुकी है प्रस्ताव
गांव सरपंच संदीप कुमार से बात कि गई तो उन्होंने बताया कि उनके मामला संज्ञान में है कमरे कंडम हो चुके हैं उनकी तरफ विभाग के उच्च अधिकारियों के पास प्रस्ताव पास करके कमरे बनवाने की मांग कि जा चुकी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विषय पर खंड शिक्षा अधिकारी जींद राजबीर श्योराण से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह अगले सप्ताह स्कूल का दौरा करेंगे उस दौरान जो भी समस्या स्कूल में दिखाई देगी उसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी तथा समस्या का जल्द से जल्द निदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed