फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   शहर की सरकार ने पेश किया दो साल का रिपोर्ट कार्ड, विकास कार्यो ं पर थपथपाई अपनी पीठ

शहर की सरकार ने पेश किया दो साल का रिपोर्ट कार्ड, विकास कार्यो ं पर थपथपाई अपनी पीठ

Sat, 23 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
शहर की सरकार ने पेश किया दो साल का रिपोर्ट कार्ड, विकास कार्यो ं पर थपथपाई अपनी पीठ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। दो साल पहले शपथ लेने वाली शहर की सरकार (नगर परिषद) ने शुक्रवार को दो साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। करीब 45 मिनट की रिपोर्ट में नप चेयरपर्सन पूनम सैनी के पति और भाजपा के प्रदेश सचिव जवाहर सैनी ने शहर के विकास को लेकर अपनी पीठ थपथपाई और भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान जवाहर सैनी ने नगर परिषद का शक्ति परीक्षण भी किया। कुल 31 में 18 पार्षद कार्यक्रम में मौजूद रहे और मंच से दावा किया गया कि दो पार्षदों को जरूरी काम होने के कारण बाहर जाना पड़ा है, जो उनके साथ हैं। पिछले लंबे समय से नगर परिषद में अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा विपक्ष शुक्रवार को कमजोर नजर आया।
मंच से जवाहर सैनी ने बताया कि अर्बन इस्टेट की सड़कों के निर्माण के लिए 14 करोड़ 69 लाख रुपये के टेंडर हो गए हैं। जल्द ही इसका काम अलाट कर निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा। गौरतलब है कि अर्बन इस्टेट की टूटी हुई सड़कें शहर का सबसे बड़ा मुद्दा रहा है और इसको लेकर विपक्ष सरकार को घेरता भी रहा है। ऐसे में दो साल पूरे होने पर नगर परिषद ने अर्बन इस्टेट में रहने वाले करीब 30 हजार लोगों को राहत देने वाली घोषणा की है। अर्बन इस्टेट की करीब 20 किलोमीटर लंबी सड़कों को अब ब्लॉक से बनाया जाएगा। इसके लिए दो टेंडर लगाए गए हैं। एक टेंडर आठ करोड़ 47 लाख का और दूसरा छह करोड़ 22 लाख रुपये का है। आठ करोड़ 47 लाख वाले टेंडर के लिए पांच फर्म ने टेंडर लगाए, लेकिन तकनीकी टेंडर जांच में तीन फर्म बाहर हो गईं। ऐसे ही दूसरे टेंडर के लिए तीन फर्म से टेंडर आए और जांच के बाद दो फर्म बची हैं। अब इन फर्म के टेंडर के अनुसार उन्हें काम अलाट किया जाएगा। इससे अर्बन इस्टेट के लोगों को करीब पांच साल पुरानी समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

शक्ति परीक्षण में सफल रहे जवाहर सैनी
हालांकि विपक्ष एक बार अविश्वास प्रस्ताव ला चुका है लेकिन इसके बाद चेयरपर्सन पूनम सैनी और अधिक मजबूत हुई हैं। शुक्रवार को मंच पर 31 में से 18 पार्षदों की परेड करवा कर जवाहर सैनी व पूनम सैनी ने विरोधियों का मुंह बंद कर दिया है। कार्यक्रम में मंच पर पूनम सैनी के साथ पार्षद रजनी अरोड़ा, शोभा गोयल, पूजा रानी, सीमा, सुनीता रंगा, ज्योति कौशिक, राजवंती मेहरा, रजनी जांगड़ा, राममेहर, विनोद सैनी, जसमेर पहलवान, अन्नू, नरेश कुमार, राकेश चुघ, हरेंद्र काला, संदीप कटवाल, मुकेश शर्मा मौजूद रहे। इससे साफ है कि पूनम सैनी को पार्षदों का समर्थन मिला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़ा संग्रहण केंद्र होंगे बंद
कार्यक्रम में जवाहर सैनी ने जानकारी दी कि शहर में कॉलोनियों से कूड़ा डालने के लिए बनाए गए संग्रहण केंद्र बंद किए जाएंगे। इसके स्थान पर घरों से कूड़ा उठाकर सीधा डंपिंग साइट पर डाला जाएगा। इसके लिए 30 ट्राई साइकिल, 50 हथरेहड़ी व 25 डस्टबिन खरीदे गए हैं। दस और गाड़ियां खरीदी जाएंगी।

15 दिन में शुरू होगी सीसीटीवी कैमरे के लिए टेंडर प्रक्रिया
शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। चेयरमैन पूनम सैनी के पति जवाहर सैनी ने दावा किया कि इसके लिए अगले 15 दिन में प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इस कार्य पर करीब चार करोड़ 50 लाख रुपये की राशि खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed