{"_id":"5b2beaf84f1c1b53268b73e9","slug":"181529604856-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन का आज अंतिम दिन, इस बार खूब चढ़ेगी मैरिट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन का आज अंतिम दिन, इस बार खूब चढ़ेगी मैरिट लिस्ट
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिले के कॉलेजों में दाखिला फार्म जमा कराने के लिए विद्यार्थियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को आवेदन करने के लिए अंतिम दिन होगा। दाखिला प्रक्रिया के लिए इस साल विद्यार्थियों को 15 दिन ही आवेदन के लिए मिले। अब तक शहर के राजकीय कॉलेज में सभी संकायों की 1590 सीटों के लिए 4819 आवेदन आ चुके हैं। अधिक आवेदन आने के बाद से मेरिट लिस्ट भी खूब चढ़ेगी और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है, क्योंकि इस बार सीटों की तुलना में कई गुना आवेदन आ चुके हैं और शुक्रवार का दिन शेष है। पिछले साल भी मेरिट लिस्ट 80 प्रतिशत से अधिक रही थी, इससे विद्यार्थियों को अंतिम लिस्ट या फिर नंबर नहीं पड़ने पर मायूस होना पड़ा था। महिला कालेज की प्राचार्य राजेश्वरी कौशिक ने बताया कि प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 23 व 25 जून को लगेगी। इस लिस्ट में विद्यार्थी अपने पूरे प्रमाण पत्र लेकर कॉलेज पहुंचें, उसके आधार पर ही लिस्ट फाइनल हो जाएगी।
जिले में छह राजकीय कॉलेज हैं। इनमें सबसे ज्यादा जींद के राजकीय पीजी कालेज में दाखिले के लिए आवेदन जमा होते हैं। राजकीय महाविद्यालय अलेवा में नए वर्ष दाखिला लेने के लिए छात्रों में काफी उत्साह वीरवार को देखने में मिला। महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष के लिए 160 सीटें हैं और बीकॉम में 80 सीटें। इस वर्ष से महाविद्यालय में मेडिकल और नॉन मेडिकल की कक्षाएं भी शुरू की जाएंगी। इसके लिए विभाग की ओर से 20-20 सीटें निर्धारित की गई हैं। महाविद्यालय बीए प्रथम वर्ष के लिए अब तक 320 बीकॉम के लिए 83 नॉन मेडिकल के लिए 49 और मेडिकल के लिए 30 आवेदन आ चुके हैं।