{"_id":"5b2aa4054f1c1baa6e8b8d98","slug":"181529521157-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विज्ञान केंद्र, पांडु पिंडारा में और जिले भर के अटल सेवा केंद्रों पर लाइव दिखाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विज्ञान केंद्र, पांडु पिंडारा में और जिले भर के अटल सेवा केंद्रों पर लाइव दिखाया
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पीएम मोदी का किसानों की आमदनी बढ़ाने का लाइव कार्यक्रम जींद में कृषि विज्ञान केंद्र और जिलेभर में स्थापित किए गए अटल सेवा केंद्रों पर किसानों को दिखाया गया। इसमें पीएम ने किसानों से अपील की कि वह कम खर्च और ज्यादा उत्पादन की फसल की पैदावार करें। पीएम ने लाइव कार्यक्रम में किसानों को आर्गेनिक खेती, कृषि प्रणालियों, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा अन्य कृषि योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान परंपरागत खेती से हटकर बागवानी और अन्य फसलों का उत्पादन करेंगे तो उनकी आमदनी भी बढ़ेगी। पीएम ने किसानों को नई तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहन की योजनाओं की भी जानकारी दी। जिले के प्रत्येक गांव में स्थापित किए गए अटल सेवा केंद्रों पर सुबह ही किसानों का जमावड़ा पीएम के लाइव कार्यक्रम को सुनने के लिए लगा हुआ था। इसके अतिरिक्त कृषि विज्ञान केंद्र पांडु पिंडारा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसानों के साथ सीधे संवाद कार्यक्रम को प्रांगण में लाइव दिखलाया गया। इस अवसर पर यहां महिला और पुरुष किसानों के अलावा जिले के दर्जन भर प्रगतिशील किसान भी मौजूद रहे।
डॉ. पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों से सीधे आर्गेनिक खेती, कृषि प्रणालियों, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि योजनाओं बारे, किसानों की आमदनी को दोगुना करने बारे बात की और उनका पक्ष भी जाना। उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा किसान वर्ग की लागत को कम करना तथा उनका लाभ बढ़ाने की है। उन्होंने कहा कि किसान को मिट्टी की जांच करवाकर विविधिकरण व फसल चक्र को अपनाते हुए तथा हरी और कंपोस्ट खाद का प्रयोग करके अच्छे मुनाफे पर बेचने के लिए बाजार को तलाशें। किसान फसलों के साथ-साथ मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, बीज उत्पादन, मत्स्य उत्पादन, पोली हाउस, गोटरी, फल और सब्जी के उत्पादन कार्य कर सकता है।