फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अपहरणकर्ताओं ने युवक का अपहरण कर मांगी एक लाख रूपये राशि

अपहरणकर्ताओं ने युवक का अपहरण कर मांगी एक लाख रूपये राशि

Sun, 04 Feb 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
अपहरणकर्ताओं ने युवक का अपहरण कर मांगी एक लाख रूपये राशि
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। कलायत निवासी युवक का नरवाना के पास अपहरण कर एक लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले आरोपियों को पुलिस ने काबू किया है। अदालत ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

उचाना चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह कलायत निवासी अशोक उचाना में अपने जानकार के पास ढाबे पर आया था। रात को वह जब उचाना से कलायत जा रहा था, तभी दो युवकों ने कार में उसका पीछा करना शुरू कर दिया। नरवाना के पास पहुंचते ही उन्होंने अशोक का अपहरण कर लिया तथा आरोपियों ने अपने मोबाइल बंद कर दिए। इसके बाद अशोक के फोन से ढाबा मालिक प्रदीप को फोन कर एक लाख रुपये की फिरौती की मांग की। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने कहा कि अगर वह अशोक की जान की सलामती चाहता है तो तुरंत एक लाख रुपये लेकर धरौदी के पास पहुंच जाए। इस पूरे मामले की जानकारी प्रदीप ने चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह को दी। प्रदीप ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर धरोदी गांव के पास नेपेवाला गांव निवासी विरेंद्र, जो फिलहाल कैथल में रहता है और पाई निवासी सतीश को काबू कर लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने अशोक के साथ मारपीट की है। काफी मार पिटाई की इतना ही नहीं उन्होंने अशोक के प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया और जब तक एक लाख रुपये की राशि आती उसे नरवाना के एक एटीएम पर ले जाकर उसके खाते से 18 हजार 500 रुपये भी निकलवा लिए।
विज्ञापन

फोटो नंबर04जेएनडी08: पुलिस हिरासत में अरोपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed