{"_id":"5a67870e4f1c1ba1268b6113","slug":"181516734222-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरडी स्कूल के छह छात्रों को भिवानी बोर्ड से मिला उत्कृष्ट प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरडी स्कूल के छह छात्रों को भिवानी बोर्ड से मिला उत्कृष्ट प्रमाण पत्र
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलाना के आठ छात्रों को भिवानी बोर्ड से मिला उत्कृष्ट प्रमाण पत्र
स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो।
जुलाना
आरडी हाई स्कूल जुलाना के छह छात्रों को भिवानी शिक्षा बोर्ड से उत्कृष्ट प्रमाण पत्र एवं ईनाम के तौर पर दो हजार रुपये मिले हैं। जुलाना ब्लॉक के कक्षा 10वीं के 8 छात्रों को उत्कृष्ट प्रमाण पत्र मिला है जिनमें से छह छात्र आरडी हाई स्कूल के हैं। स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को स्कूल निदेशक केशराम व प्राचार्या सरोज दहिया ने सम्मानित किया।
पिछले वर्ष 10वीं कक्षा में भिवानी बोर्ड से आरडी हाई स्कूल के छात्र शुभम दहिया ने 97.60 प्रतिशत, लोकेश ने 97.20 प्रतिशत, तमन्ना व तन्नू ने 96.80 प्रतिशत, मंजू ने 96.40 प्रतिशत तथा मनजीत ने 95 प्रतिशत अंक लेकर कीर्तिमान स्थापित किया था। अब बोर्ड ने सभी छात्रों को ईनाम के तौर 2000 रुपये एवं उत्कृष्ट प्रमाण पत्र दिया है। उत्कृष्ट प्रमाण पत्र मिलने पर स्कूल में खुशी का माहौल बना हुआ है। छात्रों को सम्मानित करते हुए केशराम ने कहा कि यह सब छात्रों की कड़ी मेहनत एवं अध्यापकों के सही मार्गदर्शन का नतीजा है।