{"_id":"5a15c39d4f1c1b95188b59f7","slug":"181511375773-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेनू और पूजा ने नृत्य में बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेनू और पूजा ने नृत्य में बांधा समां
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिभा खोज मेें रेखा, रेनू और पूजा ने नृत्य से बांधा समां
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
खरल के गुरुकुल में दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर भगत फूल सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसपी बंसल और विशिष्ट अतिथि के तौर पर कुलसचिव डॉ. रितू बजाज ने शिरकत की। मुख्यातिथि प्रोफेसर एसपी बंसल ने कहा कि जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों का महत्वपूर्ण स्थान होता है, क्योंकि ये गतिविधियां ही हमें जीवन में उच्च शिखर तक लेकर जाती हैं। प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में श्लोक उच्चारण में सुमेधा ने प्रथम स्थान, पूजा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कविता पाठन में अंजलि ने प्रथम, रीना देवी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। गायन प्रतियोगिता में किरण, रजनी, सुमेधा और कविता ग्रुप ने पहला स्थान पाया। नृत्य प्रतियोगिता में कुसुम ने पहला स्थान हासिल किया। हरियाणवी नृत्य में रेखा, रेनू, पूजा के ग्रुप ने पहला स्थान पाया। मेंहदी में मोनिका ने पहला स्थान और रंगोली में मुस्कान ने पहला स्थान पाया।
22जेएनडी20: गुरुकुल खरल में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में योग का प्रदर्शन करती छात्राएं।