{"_id":"6705b035834fc66b790d5a44","slug":"181-lakh-quintals-of-pr-paddy-arrived-jind-news-c-199-1-sroh1009-124109-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पीआर धान की 1.81 लाख क्विंटल हुई आवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पीआर धान की 1.81 लाख क्विंटल हुई आवक
Wed, 09 Oct 2024 03:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 09 Oct 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
08जेएनडी55: नरवाना मंडी में पीआर धान की लगी ढेरियां। संवाद
जींद। जिलेभर की अनाज मंडियों में मंगलवार तक एक लाख 81 हजार क्विंटल पीआर धान की आवक हुई। इसके विपरीत मंडियों में पीआर की खरीद भी शुरू हो गई, लेकिन अभी तक आवक के मुकाबले खरीद नाममात्र ही हो पाई। मंगलवार तक दस हजार क्विंटल पीआर धान की ही खरीद हुई, लेकिन इसका भी उठान नहीं हुआ।
अगर समय से उठान नहीं होगा तो किसानों को 72 घंटे में पेमेंट मिलना मुश्किल होगा। सोमवार को नरवाना मंडी में भाकियू द्वारा प्रशासन को चेतावनी दी थी कि अगर मंगलवार को खरीद शुरू नहीं हो पाई तो वह मंडी के गेट को ताला जड़ेंगे। किसानों की इस चेतावनी को देखते हुए नरवाना में 6150 क्विंटल, मंगलपुर में 1160 क्विंटल, गढ़ी में 1780, धनौरी में 140, धमतान साहिब में 810 व अलेवा में 180 क्विंटल की खरीद हुई। अभी तक किसी भी मंडी से उठान का कार्य शुरू नहीं करवाया गया। जींद की मंडी में तीन हजार क्विंटल पीआर धान की आवक हो चुकी है, लेकिन यहां पर अभी तक धान की खरीद शुरू नहीं हो पाई। अब तक नरवाना मंडी में सबसे अधिक 77 हजार क्विंटल पीआर धान की आवक हुई है। इसके अलावा धमताना साहिब में 11460, पिल्लूखेड़ा में 21070 क्विंटल, सफीदों में 16910, धनौरी में 5150 क्विंटल पीआर धान की आवक हुई है। इसके अलावा अन्य मंडियों में भी आवक लगातार बढ़ रही है।
बाक्स
मिलर्स की हड़ताल के कारण बनी परेशानी
पीआर धान की खरीद के लिए मिलर्स का पंजीकरण नहीं होना परेशानी बना है। आगामी एक से दो दिन में मिलर्स का पंजीकरण होने पर धान खरीद का कार्य सुचारु रूप से शुरू होगा। -राजेश आर्य जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, जींद।