{"_id":"676f0a3090a2c95d3706ffb7","slug":"180-lakh-fraud-by-becoming-friend-of-retired-professor-jind-news-c-199-1-sroh1006-127593-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सेवानिवृत्त प्रोफेसर से दोस्त बनकर 1.80 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सेवानिवृत्त प्रोफेसर से दोस्त बनकर 1.80 लाख की धोखाधड़ी
Sat, 28 Dec 2024 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
जींद। विदेश में रह रहा दोस्त बनकर अज्ञात ने एक सेवानिवृत्त प्रोफेसर से एक लाख 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। साइबर थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
स्कीम नंबर-5 निवासी मंगत राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं। 23 दिसंबर को उनके मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबर से काॅल आई। कॉल करने वाले ने खुद को उनका दोस्त श्रीकुमार बताया। मंगतराम ने बताया कि श्रीकुमार उनका दोस्त है और वह विदेश गया हुआ है। इसलिए उन्होंने सोचा कि विदेश से ही उनका दोस्त बोल रहा है, इसलिए उन्हें किसी तरह का शक नहीं हुआ। फिर आरोपी ने कहा कि उसने घर वालों से छिपाकर कुछ रुपये जमा किए हैं, वह उनके पास भेज रहा है। अगले महीने भारत आने के बाद वह उनसे यह रुपये ले लेगा। कुछ देर बाद उनके व्हाट्सएप पर एक रसीद आई और उस रसीद में मेरे बैंक खाता नंबर और इसमें 12 लाख 15 हजार रुपये जमा होने दिखाए गए। कुछ देर बाद आरोपी का फोन आया और उसने कहा कि 12.15 लाख रुपये भेज दिए हैं। शाम को ही आरोपी ने फोन कर कहा कि भारत में ही उसके किसी निजी जानकार का ऑपरेशन है, इसलिए उसे दो लाख रुपये दे दे। कुछ देर बाद ही उनके मोबाइल पर कॉल आई और एक व्यक्ति ने रोते हुए रुपये डलवाने के लिए कहा। उन्होंने विश्वास करते हुए उनके दिए बैंक खाते में 1.80 लाख रुपये डलवा दिए। फिर उन्होंने कुछ और रुपये भेजने को कहा तो वह समझ गया कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने तुरंत साइबर पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।