फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   18 days after the robbery at the Central Bank branch of Barsola, only CCTV footage was collected

बरसोला की सेंट्रल बैंक शाखा में डकैती के 18 दिन बाद केवल सीसीटीवी फुटेज ही जुटा पाई पुलिस

Fri, 15 Jan 2021 09:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
18 days after the robbery at the Central Bank branch of Barsola, only CCTV footage was collected
बैग लेकर निकलता एक आरोपी युवक। - फोटो : Jind
जींद। बरसोला गांव स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में 28 दिसंबर को करीब साढ़े 12 बजे पांच नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर 45600 रुपये की डकैती को अंजाम दिया था। वारदात के 18 दिन बाद पुलिस केवल सीसीटीवी फुटेज की जुटा पाई है। हालांकि पुलिस ने वारदात के दिन भी सीसीटीवी फुटेज जारी की थी लेकिन वह साफ नहीं थी। अब पुलिस ने एक पेट्रोल पंप से निकलते बाइक सवार तीन युवकों की फुटेज जारी की है। पुलिस के हाथ फिलहाल आरोपियों का कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की जानकारी देने पर इनाम की बात भी कही है लेकिन यह नहीं बताया कि कितना इनाम दिया जाएगा। संदेह यह भी जताया जा रहा है कि गांव पीपलथा बैंक में कुछ दिन पहले हुई लूट की वारदात को भी इन्हीं आरोपियों ने अंजाम दिया था। दोनों स्थानों पर वारदात का तरीका एक जैसा है, साथ ही वारदात को अंजाम देने वाले युवकों के हुलिये भी आपस में मिलते हैं।
विज्ञापन

याद रहे कि 28 दिसंबर को गांव बरसोला स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से पांच नकाबपोश युवकों ने हथियार के बल पर 45 हजार 600 रुपये की राशि लूट ली थी। युवक वारदात को अंजाम देकर गांव कोथ की तरफ निकल गए थे। बाद में लुटेरे गांव भौंगरा-बुडायन रोड पर फिलिंग स्टेशन पर बाइक में पेट्रोल डलवाते समय वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और उनकी वीडियो भी सार्वजनिक किया लेकिन आज तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की फुटेज पुलिस को मिली है, इसमें युवकों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी है। आरोपियों का सुराग देने वाले व्यक्ति का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा और उसे इनाम भी दिया जाएगा। - समरजीत, डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी

पुलिस द्वारा जारी किए आरोपियों के फोटो।

पुलिस द्वारा जारी किए आरोपियों के फोटो। - फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed