{"_id":"655f9a414e0c49c42d036998","slug":"1717-beneficiaries-of-pmay-urban-will-get-shelter-jind-news-c-199-1-sroh1006-9168-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पीएमएवाई शहरी के 1717 पात्रों को मिलेगी छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पीएमएवाई शहरी के 1717 पात्रों को मिलेगी छत
Fri, 24 Nov 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
23जेएनडी21-नगर परिषद में पीएमएवाई शहरी की सोशल ऑडिट की बैठक में मौजूद अधिकारी। संवाद
जींद। प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई शहरी) में आवेदन करने वाले 1967 लोगों में से 1717 आवेदनकर्ताओं को पात्र माना गया है। सोशल ऑडिट की बैठक में जांच में खामी मिलने के कारण 250 आवेदनों को रद्द कर दिया है। योग्य मिले पात्रों को छत नसीब कराने के लिए बैठक में राशि की पहली किस्त भी जारी की गई। वीरवार को पीएमएवाई शहरी की सोशल ऑडिट की बैठक हुई। इस मौके पर क्रीड के प्रोजैक्टर डायरेक्टर डॉ. मनोज कुमार तेवतिया ने बताया कि इस योजना के चार मुख्य घटक हैं। इसमें स्थानीय स्लम पुनर्विकास आईएसएसआर, ऋण आधारित ब्याज सब्सिडी योजना, सीएलएसएस भागीदारी में किफायती आवास एएचपी एवं लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण विस्तार बीएलसी शामिल है। इस प्रकिया में लगभग 30 नागरिक हिस्सा ले रहे हैं। जींद शहर में 1967 लोगों ने इस योजना के तहत आवेदन किया था। जिसमें से 1717 आवदेनकर्ता को योग्य पाया गया। 250 आवेदन अयोग्य मिलने पर उन्हें रद्द कर दिया गया है। इस दौरान सोशल आडिट मीटिंग प्रतिभागियों को पांच सब कमेटियों में बांटा गया। इसमें पहली कमेटी पीएमएवाई शहरी से संबंधित नियोजन एवं क्रियान्वन दस्तावेजों का निरीक्षण, दूसरी कमेटी स्थानीय योजनाकारों एवं अधिकारियों का साक्षात्कार, तीसरी कमेटी लाभार्थियों एवं संबंधित हित धारकों को लेकर परस्पर सामूहिक परिचर्चा फोकस ग्रुप डिस्कशन, चौथी कमेटी लाभार्थियों का साक्षात्कार तथा चयनित मकानों का स्थल निरीक्षण तथा पांचवीं सब कमेटी लाभार्थियों के किसी भी विषय के निदान के लिए जन सुनवाई आयोजित करेगी।
नप कार्यालय में हुई दो दिवसीय सोशल ऑडिट
नगर परिषद कार्यालय में हुई दो दिवसीय सोशल ऑडिट बैठक चंडीगढ़ स्थित शोध संस्था क्रिड की देखरेख में आयोजित की जा रही है। इस कार्य के लिए शोध संस्थान क्रिड को हाउसिंग फॉर ऑल विभाग, हरियाणा द्वारा चयनित किया गया है। क्रिड से आई टीम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ.. मनोज कुमार तेवतिया ने सोशल आडिट कमेटी बैठक के प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए सोशल ऑडिट के उद्देश्यों तथा फायदों के बारे में जानकारी दी कि यह प्रकिया सहभागिता, उत्तरदायित्व एवं पारदर्शिता को बढ़ाने वाली है।
स्टडी के आधार पर क्रिड फाइनल रिपोर्ट करेगा प्रस्तुत
दो दिवसीय बैठक और सब कमेटियों के प्रस्तुतीकरण तथा स्टडी के आधार पर क्रिड फाइनल रिपोर्ट तैयार करके नगर निगम एवं राज्य सरकार के हाउसिंग फॉर ऑल विभाग हरियाणा को प्रस्तुत करेगा। इसके आधार पर योजना के कार्यांवयन एवं गुणवत्ता में सुधार किया जा सकें। कार्यशाला में एचएफ पंचकूला से पहुंचे हरप्रीत सिंह, संदीप कुमार, क्रिड एसई दीपक कुमार, संदीप कुमार, राकेश कुमार, नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि डॉ. राज सैनी, पार्षद सतीश हरियाणवी, सुनील, अनिल, पीएमएवाई सिविल इंजीनियर प्रवीण कुमार, पीएमएवाई एमआईएस मीनाक्षी, ईओ राजाराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
पहले योग्य घोषित हो चुके पात्रों को किश्त जारी
पीएमएवाई के सिविल इंजीनियर प्रवीण कुमार के अनुसार दो दिन की सोशल ऑडिट में पात्रों के चयन को लेकर मंथन किया गया है। आवेदनों की जांच हुई। जांच के बाद 250 आवेदनों को रद्द कर दिया है। 1296 लोगों को पहली, 1090 को दूसरी और 640 को तीसरी किश्त जारी की जा चुकी है। यह पात्र जैसे ही इस राशि को खर्च करके नियमों को पूरा करेंगे, उन्हें आगामी किश्त जारी कर दी जाएगी। टीम पहली, दूसरी और तीसरी किश्त लेने वाले पात्र लोगों के आवास का निरीक्षण करेगी।