{"_id":"5cbb76b7bdec22145a0ec1da","slug":"171555789495-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता के चल रहे दस स्कूलों पर शिक्षा विभाग ने जड़े ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता के चल रहे दस स्कूलों पर शिक्षा विभाग ने जड़े ताले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलाना/पिल्लूखेड़ा। जिला भर में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर शिक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके तहत शनिवार को शिक्षा विभाग की टीम ने जुलाना में छह व पिल्लूखेड़ा में चार स्कूलों को ताला लगा दिया। इससे पहले जींद में भी तीन स्कूलों को बंद किया जा चुका है। वहीं कई स्कूलों को नोटिस दिया है। अब जल्द ही इन स्कूलों पर भी कार्रवाई होगी।
गौरतलब है कि शिक्षा विभाग ने जिला के 79 ऐसे स्कूलों को चिह्नित किया था, जो बिना मान्याता के चल रहे हैं। इसके तहत अब कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
शिक्षा विभाग की टीम ने इन स्कूलों में जड़े ताले
शनिवार सुबह जुलाना में प्राचार्य अनिल सहरावत, प्राचार्य धर्मबीर शर्मा, जितेंद्र नरवाल सुभाष चंद्र की टीम ने पुलिस टीम के साथ गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद करवाने का अभियान शुरू किया। विभाग की टीम ने शादीपुर के एसडी स्कूल, हांसी रोड जुलाना स्थित एमडीएन, करसोला के ईडन गार्डन, ढिगाना के सनराइज स्कूल, हथवाला के बाबा अमरनाथ स्कूल को ताले जड़ दिए।
नोटिस के बाद भी स्कूल नहीं किए थे बंद
प्राचार्य अनिल सहरावत ने कहा कि विभाग के दिशा-निर्देश अनुसार गैर मान्यता के चल रहे स्कूलों का पहले ब्योरा मांगा गया था। टीम ने यह पूरा ब्योरा विभाग के मुख्यालय को भेजा था। इसके बाद इन स्कूल संचालकों को नोटिस जारी किए थे। नोटिस के बाद भी स्कूल संचालकों ने अपने स्कूल बंद नहीं किए। अब शिक्षा विभाग द्वारा कार्रवाई शुरू की गई है। सहरावत ने कहा कि कई अन्य स्कूलों को भी नोटिस जारी किए जा चुके हैं। जल्द ही उन्होंने भी अपने स्कूल बंद नहीं किए तो उन पर भी ताले जड़े जाएंगे।
विज्ञापन
जुलाना क्षेत्र में 11 स्कूल ऐसे हैं जो बिना मान्यता के चल रहे हैं। कुछ स्कूल ऐसे भी हैं, जिनकी मान्यता तो दसवीं कक्षा तक है लेकिन वह कक्षाएं सीनियर सेकेंडरी तक लगाते हैं। ऐसे स्कूलों पर भी विभाग लगाम लगा रहा है।
शिक्षा विभाग के नोटिस के बाद अब ये स्कूल होंगे बंद
शिक्षा विभाग ने करसोला गांव में स्थित दीनबंधु सर छोटूराम स्कूल, अमर सिंह स्कूल, ढिगाना गांव में स्थित कल्पना चावला स्कूल, बुआना गांव में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर व लीटल रोज स्कूल, बराड़ खेड़ा गांव स्थित प्रगति स्कूल, अनूपगढ़ गांव में स्थित सनराइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, किनाना के किड्स प्ले स्कूल को बंद करने के नोटिस दिए गए हैं।
खंड के 11 स्कूलों को नोटिस दिए गए थे। जिसे इन स्कूल संचालकों ने गंभीरता से नहीं लिया। इसलिए अब इन स्कूलों पर ताला जड़ दिया गया है। अन्य स्कूल जो शिक्षा विभाग के मापदंड पूरे नहीं करते हैं, उन्हे भी नोटिस देकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - राकेश कपूर, खंड शिक्षा अधिकारी जुलाना।
पिल्लूखेड़ा खंड में गैर मान्यता प्राप्त चार स्कूलों पर जड़ा ताला
पिल्लूखेड़ा के खंड शिक्षा अधिकारी रामनिवास शर्मा, प्राचार्य राजेश और अनिल ने पिल्लूखेड़ा खंड के कालवा, जामनी और रजाना कलां गांव में चल रहे चार गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर ताला जड़ दिया। खंड शिक्षा अधिकारी रामनिवास शर्मा ने कालवा गांव में रोहिला बाल विकास नर्सरी स्कूल, आदर्श उच्च विद्यालय, विकास प्राइमरी स्कूल और रजाना कलां गांव में चले रहे गैर मान्यता प्राप्त प्राइमरी को बंद कर दिया। कालवा गांव में किड्स प्ले तक मान्यता प्राप्त स्कूल में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा था। खंड शिक्षा अधिकारी ने जब स्कूल संचालक से मान्यता के बारे में पूछा तो स्कूल संचालक कोई जवाब नहीं दे पाया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि आपके पास स्कूल की कोई मान्यता नहीं है। इसलिए इस स्कूल को बंद किया जा रहा है। आदर्श उच्च विद्यालय में लगभग 30 बच्चे पढ़ते पाए गए। रोहिल्ला बाल विकास नर्सरी स्कूल में लगभग 60 बच्चे पढ़ते पाए गए। खंड शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बिना मान्यता वाले ऐसे स्कूलों में अपने बच्चों का दाखिला न करवाएं, क्योंकि ऐसे स्कूलों से बच्चों का भविष्य खराब हो सकता है। ऐसे स्कूल बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।