फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   आज से मंडियों में होगी प्रति एकड़ आठ क्विंटल सरसों की खरीद

आज से मंडियों में होगी प्रति एकड़ आठ क्विंटल सरसों की खरीद

Wed, 10 Apr 2019 03:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 03:36 AM IST
विज्ञापन
आज से मंडियों में होगी प्रति एकड़ आठ क्विंटल सरसों की खरीद
अब प्रति एकड़ आठ क्विंटल होगी सरसों की खरीद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। सरसों बेचने के लिए आने वाले किसानों को होने वाली परेशानी को ध्यान में रखकर प्रशासन ने कुछ कदम उठाए हैं। किसानों की समस्या को कम करने के लिए सरकार ने निर्णय लिया है कि सरसों खरीद की तय की गई मात्रा को बढ़ाया जाएगा। सरसों खरीद के ग्यारह दिन बाद सरकार ने पहले खरीदी जा रही छह की जगह आठ क्विंटल सरसों को खरीदने का निर्णय लिया है। इससे छोटे किसानों को तो कुछ हद तक फायदा मिलेगा और अधिकतम सरसों की खरीद सीमा पहले की तरह 25 क्विंटल तक ही रहेगी। सरकार के सरसों खरीद के इन नियमों को बदलवाने के लिए भारतीय किसान सभा ने भी सरकार को चेतावनी देते हुए खरीद की मात्रा को बढ़ाने की मांग की थी।
किसान बलदेवा, सुखबीर, कुलदीप, बलवान ने कहा कि प्रति एकड़ सरसों की खरीद को आठ क्विंटल तक किए जाने से छोटे किसानों को राहत मिली है। पहले अगर किसी किसान ने दो एकड़ में सरसों की खेती की है तो उसकी 13 क्विंटल सरसों ही खरीदी जा रही थी, मगर अब 16 क्विंटल खरीदी जाएगी। इस नियम को 10 क्विंटल तक सरकार को करना चाहिए था। इस बार सरसों की बंपर फसल हुई है। जिन किसानों ने पंजीकरण करवाया है उन्हें 4200 रुपये प्रति क्विंटल दाम मिल रहा है। फसल को लेकर प्रति एकड़ निर्धारित करने से जो फसल अधिक होती है उसको फिर प्राइवेट बोली पर बेचना पड़ता है।
विज्ञापन

हैफेड मैनेजर अशोक सिहाग ने कहा कि अधिकतम खरीद का नियम 25 क्विंटल तक ही है। जो प्रति एकड़ साढ़े छह क्विंटल था उसको आठ क्विंटल करने के आदेश जारी किए गए हैं। अब नए नियमों पर सरसों की खरीद होगी। जिन किसानों ने मेरी फसल, मेरा ब्योरा पर पंजीकरण करवाया है, उनकी फसल को सरकारी दुकान पर हैफेड खरीद रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed